Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Unka aana aur jana by Jitendra Kabir

 उनका आना और जाना उनका आना और जाना मेरी आंखों का टिक जाना बस उन पर, होंठों पर बड़ी सी …


 उनका आना और जाना

Unka aana aur jana by Jitendra Kabir

उनका आना और जाना

मेरी आंखों का टिक जाना

बस उन पर,

होंठों पर बड़ी सी मुस्कान

का आना,

दिल का धड़कना बड़े ही

जोरों से,

खुशबुओं से जैसे फिज़ा का

महक जाना,

कुछ आनंददायक लक्षण हैं

मेरे महबूब के मुझे सामने 

दिख जाने के।

बेचैनी में छटपटाना दिल का

मेरे पल – पल,

कातर निगाहों से न जाने की

गुहार लगाना,

एक मिनट में दस बार देखना

घड़ी को कभी

और कभी फीकी सी हंसी से

अपने दिल की हालत छुपाना,

कुछ कष्टदायक लक्षण हैं

मेरे महबूब के मेरे पास से

चले जाने के।

                    जितेन्द्र ‘कबीर’
साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’
संप्रति – अध्यापक
पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

अब भी हिम्मत बाकी है!

August 5, 2022

अब भी हिम्मत बाकी है! मुसीबतों का भंडार है,हर तकलीफ का संहार है,अब भी तुझ में हिम्मत बाकी है,दृढ़ता तेरा

जाने के बाद।

August 5, 2022

जाने के बाद। कुछ हो जाने के बाद,उसके बारे में क्यों सोचना,कुछ खो जाने के बाद,उसे सोच कर क्यों रोना।

मन मेरा पुकारे…….

August 5, 2022

मन मेरा पुकारे……. मन मेरा पुकारे काना प्यारेकहाँ है ढिकाना हमको बता देकरनी है बातें तुझ से कब से हम

शीर्षक : लड़की और समाज

August 5, 2022

शीर्षक : लड़की और समाज लड़की का जीवनसिमटकर रह जाता है ,चौखट , चूल्हे , चौके तक । जन्म के

आज भी वो दिन हमको याद है

August 5, 2022

याद है वो दिन आज भी आज भी वो दिन हमको याद हैसर पर हमारे मोहब्बत ए ताज हैआज सीने

हजार है!/hazar hai

August 5, 2022

 हजार है! मोहब्बत की तलाश है, गम देने वाले हजार है! सच्चाई की तलाश है, झूठ बोलने वाले हजार है!

PreviousNext

Leave a Comment