Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Tajmahal by mainuddin kohri

 ताजमहल                  हिन्द की आन-शान है ताजमहल  । सारे  जहाँ  की जान है …


 ताजमहल

 

Tajmahal by mainuddin kohri

              

हिन्द की आन-शान है ताजमहल  ।

सारे  जहाँ  की जान है ताजमहल ।।

प्यार की निशानी है ये ताजमहल  ।

प्यार की  कहानी है ये ताजमहल।।

यमुना का दिलवर है ये ताजमहल ।

दफ्तरे-जुनूं का यार है ताजमहल ।।

मुमताज  की याद है ये ताजमहल  ।

दो दिलों की दास्तां है ये ताजमहल।।

रस्मे-वफ़ा का नाम है ये ताजमहल ।

तबस्सुम की जिया है ये ताजमहल ।।

हुस्नो-मुहब्बत की याद है ताजमहल।

दामने-वक़्त से पैवस्त है  ताजमहल।।

बहारे-हुस्न का मरकज़ है ताजमहल ।

जिया-ए-हुस्न से सरसब्ज है ताजमहल।।

सारे आलम की रानाइयां है ताजमहल ।

सात अजुबों की शुमार में है ताजमहल ।।

         👍👍👌💐👌👍👍          

मईनुदीन कोहरी
मोहल्ला कोहरियांन बीकानेर
मो. 9680868028


Related Posts

सत्यनिष्ठा का भाव | satyanishtha ka bhav

April 3, 2023

सत्यनिष्ठा का भाव भारत की संस्कृति व मिट्टी में ही है सत्यनिष्ठा का भाव तभी तो सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता अभियान

मां गंगे की पीड़ा की वास्तविक कहानी

April 3, 2023

 मां गंगे की पीड़ा की वास्तविक कहानी गंगा उत्सव मनाने को अब  राष्ट्रव्यापी नदी उत्सव बनाएंगे  मां गंगे की पीड़ा

महावीर जन्म कल्याणक (महावीर जयंती)| mahavir jayanti

April 3, 2023

महावीर जन्म कल्याणक (महावीर जयंती) निरख निरख के रूप तुम्हारा “महावीर “दिल भरता ही नहीं, तेरे चरणों से उठकर जाने

ये ख्वाब हमारे संकल्प सामर्थ्य से पूरे होंगे

April 3, 2023

ये ख्वाब हमारे संकल्प सामर्थ्य से पूरे होंगे जब देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे आजादी के अमृत

महकता है घर जिसमें बच्चे बसते हैं

March 28, 2023

भावनानी के भाव महकता है घर जिसमें बच्चे बसते हैं घर की चौखट चहकती है बच्चे जब हंसते हैं महकता

बिना आवाज़ की लाठी मारी किया था भ्रष्टाचार

March 28, 2023

 भावनानी के भाव बिना आवाज़ की लाठी मारी किया था भ्रष्टाचार धन रहेगा नहीं दुखी करके निकलेगा यह भ्रष्टाचार  बच्चे

PreviousNext

Leave a Comment