Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Swapn ujle hai by siddharth gorakhpuri

स्वप्न उजले हैं. स्वप्न उजले हैं ये कह रहा है कोई। उकेरना चाहता है हकीकत कोई। हकीकत को हकीकत होने …


स्वप्न उजले हैं.

Swapn ujle hai by siddharth gorakhpuri
स्वप्न उजले हैं ये कह रहा है कोई।

उकेरना चाहता है हकीकत कोई।

हकीकत को हकीकत होने में वक्त 

लगता है,

आजकल कहाँ ये मानता है कोई।

हम स्वप्न में न जाने क्या- क्या बन जाते हैं।

अपनी जिंदगी का अन्दाजे बयां बन जाते हैं।

फिर भी समझ न आया मामला कोई।

हकीकत को हकीकत होने में वक्त 

लगता है,

आजकल कहाँ ये मानता है कोई।

स्वप्न उजले हैं और स्याह किस्मत।

कर गयी है बहुत ही तबाह किस्मत।

बहुत गहराई से सोचा मगर तह न 

मिला,

क्या इतनी ज्यादे है ? अथाह किस्मत।

जिंदगी देगी? बुरे दौर का मुआवजा कोई।

हकीकत को हकीकत होने में वक्त 

लगता है,

आजकल कहाँ ये मानता है कोई।

किस्मत से अपने फासले बहुत हैं।

सच कहें तो ऐसे मामले बहुत हैं।

किस्मत जग जा जो सोई है अरसे से,

उसे जगाने को हम उतावले बहुत हैं।

उसे बता दो जगाने को उतावला है कोई।

हकीकत को हकीकत होने में वक्त 

लगता है,

आजकल कहाँ ये मानता है कोई।

-सिद्धार्थ गोरखपुरी


Related Posts

मतदाता जागरूकता पर कविता

March 25, 2022

मतदाता जागरूकता पर कविता| matdata jagarukta par kavita हे मतदाता हे राष्ट्रनिर्माता  हे मतदाता !, हे राष्ट्रनिर्माता ! दारू मुर्गे

सुहानी शाम- डॉ इंदु कुमारी

March 25, 2022

सुहानी शाम जिंदगी में सुरमईशाम आ जाएउदासी की समंदर मेंएक उफान आ जाएदुख भरी दिनों में भीसुर्ख होठों परमुस्कान आ

शहीद आज भी ज़िंदा हैं-मईनुदीन कोहरी ” नाचीज़

March 25, 2022

सरदार भगतसिंह के शहीदी दिवस पर विशेष शहीद आज भी ज़िंदा हैं वतन की राह में कुर्बान होने वाले ।

सफर- मईनुदीन कोहरी “नाचीज बीकानेरी”

March 25, 2022

सफर “जिंदगी का सफर”पेड़ की छाया जिस तरह इधर से उधर जाती है ।आदमी की जिंदगी भी सुख-दुख में कट

कदम-मईनुदीन कोहरी “नाचीज बीकानेरी

March 25, 2022

कदम कदम बढाओ खुशियाँ लाओबढाओ कदमनाम कमाओ ।मजदूर का कदममेहनत का कदमपसीने की कमाईकमाओ हर कदम ।।नेताओं के कदमगर सम्भले

बटवारो-नाचीज़ बीकानेरी

March 25, 2022

बटवारो आंख्याडब-डब भरसुबक – सुबकरोवती मां,म्हनैं कांई ठाअ’ दिन भी देखणा पड़सी । घणा दौरा पाळयाछाबड़ै में नागड़ाआज मूंडो टोडीयो

Leave a Comment