Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Suvidha by Jitendra Kabir

 सुविधा सुनो स्त्री! जिनके लिए सुविधा  हो तुम… पूरे परिवार को खाना पकाने व खिलाने की, घर के अंदर-बाहर साफ-सफाई …


 सुविधा

Suvidha by Jitendra Kabir

सुनो स्त्री!

जिनके लिए सुविधा  हो तुम…

पूरे परिवार को

खाना पकाने व खिलाने की,

घर के अंदर-बाहर साफ-सफाई

और बाहर

पशुओं के लिए चारे-पानी का

नित्य इंतजाम करते जाने की,

फसलों के लिए दिन-रात

बिना थके खटते जाने की,

आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में

भाईचारा निभाने की,

बच्चों को नहलाने- धुलाने,

स्कूल छोड़ने-लाने से लेकर

पढ़ाने-लिखाने की,

 उनसे अगर तुम्हें उम्मीद है

 बाहरी किसी नौकरी के लिए

 समर्थन की,

 तो बहुत संभव है कि करना पड़े तुम्हें

 निराशा का सामना कई बार,

 

वो क्या है कि 

सुविधा का मोह छोड़ना 

किसी भी इंसान के लिए 

होता है मुश्किल,

इस बात को समझ लो 

तुम जितना जल्दी,

उतनी ही आसानी होगी तुम्हें

अपने लिए निर्णय कोई लेने की।

                        जितेन्द्र ‘कबीर’
                        
यह कविता सर्वथा मौलिक अप्रकाशित एवं स्वरचित है।
साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’
संप्रति – अध्यापक
पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

तुलसी आज| Tulsi-aaj

March 28, 2023

तुलसी आज क्यों में तुलसी तेरे आंगन की बनूंमेरी अपनी महत्ता मैं ही तो जानूं संग तेरे रहूंगी जीवन भर

सतकर्म ही पूजा है| satkarm-he-pooja

March 28, 2023

सतकर्म ही पूजा है सोचो समझो इससे बड़ा ना कोई इस जग मे दूजा हैसच करो सतकर्म दुनिया मेंयही तो

पैदा क्यों होते नहीं, भगत सिंह से लाल।।

March 22, 2023

पैदा क्यों होते नहीं, भगत सिंह से लाल।। भगत सिंह, सुखदेव क्यों, खो बैठे पहचान। पूछ रही माँ भारती, तुम

मौत का मुल्यांकन | maut ka mulyankan

March 22, 2023

 भावनानी के भाव मौत का मुल्यांकन मैंने भी सोचा हम तो यूं ही जिंदगी  जिए जा रहे हैं बेकार  मौत

चार बातें तो सुनना ही पड़ेगा

March 22, 2023

भावनानी के भाव चार बातें तो सुनना ही पड़ेगा अगर घर के हेड हो, जवाबदार हो।चार बातें तो सुनना ही

हमें शक्तिशाली राष्ट्रीय अभियान चलाना है

March 19, 2023

 भावनानी के भाव हमें शक्तिशाली राष्ट्रीय अभियान चलाना है प्राकृतिक संसाधनों को बचाना है प्राचीन संस्कृति का युवाओं में प्रसार

PreviousNext

Leave a Comment