Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Sochne se kuch nahi hoga by Jitendra kabir

 सोचने से कुछ नहीं होगा जब तक रहेगा कोई नया, अच्छा व क्रांतिकारी विचार हमारे दिमाग में ही, व्यवहारिक रूप …


 सोचने से कुछ नहीं होगा

Sochne se kuch nahi hoga by Jitendra kabir

जब तक रहेगा

कोई नया, अच्छा व क्रांतिकारी विचार

हमारे दिमाग में ही,

व्यवहारिक रूप से हो नहीं पाएगा

वो कार्यान्वित कभी,

होता नहीं जब तक ऐसा

तब तक शून्य उसका परिणाम रहेगा,

बदल सकता था जो दुनिया

अंततः बनकर 

वो सिर्फ ख्याली पुलाव सड़ेगा।

दर-असल किसी भी योजना 

अथवा विचार का

पहला मूल्यांकन तो होता है

हमारे दिमाग में ही,

लेकिन वो सफल होगा या नहीं

इसका पता चलेगा

उसको कार्य रूप में परिणत करके ही,

होता नहीं जब तक ऐसा

तब तक वो केवल अनुमान रहेगा,

कुछ बदलना तो दूर की बात

दुनिया में उसका

बाकी न कोई नामोनिशान रहेगा।

                             जितेन्द्र ‘कबीर’

यह कविता सर्वथा मौलिक अप्रकाशित एवं स्वरचित है।

साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’

संप्रति- अध्यापक

पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश

संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

मदर्स डे विशेष -माँ की दुआएं

May 6, 2022

मदर्स डे विशेष माँ की दुआएं घर से सफर करने निकलना हो । माँ को जहन में रख निकला करो

कविता-मां ही जन्नत

May 6, 2022

कविता-मां ही जन्नत न मैं मंदिर पुजू न मस्जिद और न ही गुरूद्वारा,मां के चरणों में ही समाई है देखो

कविता-समाज में और जागरूकता लाए !

May 6, 2022

समाज में और जागरूकता लाए ! समाज में जागरूकता लाए,सभी को शिक्षित बनाए,बेटियों को बराबरी का दर्जा दिलाए, समाज में

कविता – कोयले की किल्लत

May 6, 2022

कविता -कोयले की किल्लत कोयले नें राजनीतिक माहौल में गर्मी लाई कमीं दूर अपनी आइडिया समस्याएं बतलाईअंतरराष्ट्रीय बाजार की बात

मुस्कान के मरहम से नासूरों को सजाती हूँ”

May 4, 2022

मुस्कान के मरहम से नासूरों को सजाती हूँ सुकून को संभालना आसान नहीं बड़े नाज़ों से पालती हूँ, ज़ख़्मों के

कविता-आपनो राजस्थान!

May 2, 2022

 आपनो राजस्थान! रेतीली मरुस्थलीय भूमि,ऊंट पर बैठकर सवारी, जीवंत संस्कृति,जब ये यादे मानस पटल पर आती,रखता है विशिष्ट पहचानम्हारों रंगीलों

PreviousNext

Leave a Comment