Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

lekh

Slow Zindagi

Slow Zindagi दोस्तों आज हम आपके लिए लाए है एक खूबसूरत लेख Slow Zindagi . तो पढिए इस खूबसूरत लेख Slow …


Slow Zindagi

दोस्तों आज हम आपके लिए लाए है एक खूबसूरत लेख Slow Zindagi . तो पढिए इस खूबसूरत लेख Slow Zindagi  को और आनंद लीजिए –

Slow zindagi

Slow Zindagi

इस भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में थकना मना है …..Remember these lines….एक ad था जो टेलीविज़न पर आता था
आज ऑफिस से लौटते हुए यूँ ही याद आ गया और मन ही मन हँसी आ गयी , शरीर थक गया चलो Supplements लेते है मगर मानसिक थकान का क्या , क्या उसकी कोई दवा नही |

क्योकि हम मानसिक थकान को अहमियत नही देते जबकि ये कई गुना घातक है | इसी सोच में डूबी थी कि अचानक फिर से Whatsapp Message का Notification आया Check किया तो ऑफिस ग्रुप से एक Message था , कोफ़्त हुई और घुटन भी इस ज़िन्दगी से , अभी तो पूरा दिन ऑफिस में काम किया , फिर से ऑफिस के बारे में क्यूँ बात करनी है ?

Technology लायी गयी थी काम को आसान बनाने के लिए इसलिए तो हमने इसे Adopt किया था कि हमारे समय की बचत होगी पर हों क्या रहा , ये तो हमसे हमारा समय ही ले गयी |बचपन में हम सबने एक Essay लिखा था – विज्ञान एक वरदान या अभिशाप, सच कहूँ तो तब ये अभिशाप समझ नही आया , तब बस वरदान ही नजर आया सब कुछ तो था वो वीडियो गेम्स Mario, Snake गेम पापा के मोबाइल पर , सब कुछ कितना अच्छा था ! पर जब ज़िन्दगी एक 5.5 इंच के एक डब्बे में सिमट गयी तब पता चला की ये अभिशाप कैसे था | याद नही कितना वक़्त पहले शांत होकर अपनी पसंद का कोई गाना सुना , या कोई मनपसंद Book पढ़ी थी ,दुःख होता है ये सब देख कर जिसके जिम्मेदार सिर्फ हम हैं और कोई नही | इतना भाग कर जाना कहाँ है ज़रा दो पल राहत की सांस तो ले लो
अभी कुछ महीने पहले की बात है लगता था कि वो बचपन की शामें नही होती , बस रात ही हो जाती है, वो गौरैया नही आती अब आँगन में , तारे भी नही नज़र आते , लगता था सब बदल गया पर ये भ्रम टूट गया जब Covid -19 ने ज़िन्दगी की रफ़्तार पर ब्रेक लगा दी …. हम कैद हो गये अपने घरों में पर बचपन का जमाना लौटते हुए देखा -अभी भी गौरैया आती है , तितलियाँ भी उड़ती है और रात को तारे भी टिमटिमाते है …..

इस बीमारी ने खुद से रूबरू होने का मौका दिया , इसे महसूस करें ज़िन्दगी कोई Race नही …. ज़रा Slow चलें |
अगर आप भी कुछ ऐसा महसूस कर रहे है तो Please Life का Accelerator छोड़कर Break लगायें और थोड़ा सा थम जायें …… वैसे भी आपने सुना तो जरुर होगा –

Slow zindagi

Slow driving is the best driving forever…


Related Posts

झूलेलाल जयंती चेट्रीचंड्र महोत्सव 2 अप्रैल 2022 पर विशेष

April 25, 2022

 झूलेलाल जयंती चेट्रीचंड्र महोत्सव 2 अप्रैल 2022 पर विशेष  सदियों से मनाया जाने वाला चेट्रीचंड्र पर्व सद्भावना,भाईचारे एकता, अन्याय पर

टिकाऊ जीवन शैली अपनाएं

April 25, 2022

 टिकाऊ जीवन शैली अपनाएं  निष्क्रिय जीवन शैली और अस्वास्थ्यकर आहार की आदतों से उत्पन्न ख़तरों के बारे में जागरूकता पैदा

जीवेम शरदः शतम् – विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल 2022 पर विशेष

April 25, 2022

 जीवेम शरदः शतम् –  विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल 2022 पर विशेष  वैश्विक स्तरपर भारत का योग, आयुर्वेद, स्वास्थ्य क्षेत्रों

अनुभव का तकाज़ा

April 25, 2022

 अनुभव का तकाज़ा  अनुभव की ताकत में समस्याओं के समाधान के लिए सरल उपाय होते हैं – अनुभव हमारे जीवन

भारत अमेरिका टू प्लस टू बातचीत

April 25, 2022

भारत अमेरिका टू प्लस टू बातचीत अंतरराष्ट्रीय स्तरपर भारत के रुतबे, ख्याति और वर्चस्व में भारी बढ़ोतरी!!! भारत-अमेरिका के टू

सफ़ल शख्सियत की पहचान

April 25, 2022

सफ़ल शख्सियत की पहचान जीवन में सफ़ल शख्सियत बनने के लिए धैर्य, दृड़ता, सहिष्णुता, अनुशासन के गुणों को अपनाने की

Leave a Comment