Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Shikshak Teri kahani by dr indu kumari

 शिक्षक तेरी कहानी गुरू का दर्जा सबसे ऊंचा कहलाते हैं राष्ट्र निर्माता   शिष्योंके हैं भाग्य विधाता उनके शरण में …


 शिक्षक तेरी कहानी

Shikshak Teri kahani by dr indu kumari

गुरू का दर्जा सबसे ऊंचा

कहलाते हैं राष्ट्र निर्माता

  शिष्योंके हैं भाग्य विधाता

उनके शरण में जो   आता

सर आंखों पर उन्हें बिठाता

कर्मवीर का पाठ  पढ़ाता

आलस को कोसों दूर भगाता

लेता है जो गुरू  से ग्यान 

बन जाता है  वो     महान

बुद्धि विवेक पहले आ जाती

जग में रहना है सिखलाती

अपना चूल्हा चाहे रोता है

फिर भी शिक्षा  देता    है

सरकार हमारी है  अच्छी

ससमय वेतन नहीं  देती

हर काम इनसे ही लेती

गुरू की खाली हो जब पेट

शिक्षा की महल बनेगी रेत

धूमिल होगी इनकी पहचान

कैसे हो जन-जन का कल्याण

जहां गुरू की होगी अवहेलना

कैसे संवरेगी ग्यान की गहना।

        स्व रचित

डॉ.इन्दु कुमारी

           हिन्दी विभाग

मधेपुरा बिहार

852113


Related Posts

Aye dil aao tumhe marham lga du

July 16, 2020

दोस्तों आज हम आपके लिए लाए है एक खूबसूरत रचना Aye dil aao tumhe marham lga du. तो पढिए और आनंद

Previous

Leave a Comment