Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Sandesh prakriti ka kavita by Anita Sharma

 “संदेश प्रकृति का”  संदेश बादल दे रहे समस्त जग को, कल्याण मार्ग हो जीवन आधार। संमार्ग हो ध्येय बादल हमें …


 “संदेश प्रकृति का”

Sandesh prakriti ka  kavita by Anita Sharma

 संदेश बादल दे रहे समस्त जग को,

कल्याण मार्ग हो जीवन आधार।

संमार्ग हो ध्येय बादल हमें बतलाते,

जीना है तो औरों के लिए जियो हमें सिखलाते।

धरती से जल संचित करता सूरज,

वर्षा में लौटाता बादल।

जीवन में लेना ही नहीं,देना भी ध्येय हो,

प्रकृति हमें सिखाती जीवन का संदेश।

प्रकृति के कण-कण में छुपा हुआ,

संदेश कर्म परोपकारी हो।

जन जन तक विकसित हो कल्याण मार्ग,

देता यही प्रकृति का कण-कण संदेश।

झूम झूम बरसते बादल,वृक्षो को नव जीवन देते,

नव-संचार धरा पर करते,जलप्लावित नदियों को करते।

—— अनिता शर्मा झाँसी 

—-मौलिक रचना


Related Posts

सत्यनिष्ठा का भाव | satyanishtha ka bhav

April 3, 2023

सत्यनिष्ठा का भाव भारत की संस्कृति व मिट्टी में ही है सत्यनिष्ठा का भाव तभी तो सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता अभियान

मां गंगे की पीड़ा की वास्तविक कहानी

April 3, 2023

 मां गंगे की पीड़ा की वास्तविक कहानी गंगा उत्सव मनाने को अब  राष्ट्रव्यापी नदी उत्सव बनाएंगे  मां गंगे की पीड़ा

महावीर जन्म कल्याणक (महावीर जयंती)| mahavir jayanti

April 3, 2023

महावीर जन्म कल्याणक (महावीर जयंती) निरख निरख के रूप तुम्हारा “महावीर “दिल भरता ही नहीं, तेरे चरणों से उठकर जाने

ये ख्वाब हमारे संकल्प सामर्थ्य से पूरे होंगे

April 3, 2023

ये ख्वाब हमारे संकल्प सामर्थ्य से पूरे होंगे जब देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे आजादी के अमृत

महकता है घर जिसमें बच्चे बसते हैं

March 28, 2023

भावनानी के भाव महकता है घर जिसमें बच्चे बसते हैं घर की चौखट चहकती है बच्चे जब हंसते हैं महकता

बिना आवाज़ की लाठी मारी किया था भ्रष्टाचार

March 28, 2023

 भावनानी के भाव बिना आवाज़ की लाठी मारी किया था भ्रष्टाचार धन रहेगा नहीं दुखी करके निकलेगा यह भ्रष्टाचार  बच्चे

PreviousNext

Leave a Comment