Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Sabaka apna mahatva hai by Jitendra Kabeer

 सबका अपना महत्व है किसी क्षेत्र में कामयाब होने के लिए इंसान को जितनी बड़ी भूमिका किसी का प्रोत्साहन निभाता …


 सबका अपना महत्व है

Sabaka apna mahatva hai by Jitendra Kabeer

किसी क्षेत्र में कामयाब

होने के लिए इंसान को

जितनी बड़ी भूमिका किसी का

प्रोत्साहन निभाता है,

उतनी ही बड़ी भूमिका

उसकी योग्यता व सामर्थ्य को लेकर

किया गया किसी का 

कटाक्ष निभाता है।

यह और बात है कि इंसान

प्रोत्साहित करने वालों के ही

ज्यादातर गुण गाता है

जबकि बहुत बार

कटाक्ष करने वाला ही

लक्ष्य प्राप्ति के लिए

उसकी जिद्द को पक्का करवाता है।

हमारा सहायक 

जाने अनजाने में

हमें उसके ऊपर निर्भर करवाता है

जबकि हमारा आलोचक 

हमें आत्मनिर्भर बनाने में

एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

                           जितेन्द्र ‘कबीर’

यह कविता सर्वथा मौलिक अप्रकाशित एवं स्वरचित है।

साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’

संप्रति – अध्यापक

पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश

संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

Meri beti by Jay shree birmi

September 29, 2021

 मेरी बेटी जब देखें कोमल हाथों को बाजू के पास मेरे एहसासों से भर गया था मन और ह्रदय  दोनों

Shanti aur prem ki chah by Jitendra Kabir

September 29, 2021

 शांति और प्रेम की चाह कोई कितना भी क्रूर हुआ, हत्यारा हुआ, झूठा,पाखंडी और चोर हुआ, पर समाज के सामने

Vichardhara by nandini laheja

September 29, 2021

विचारधारा अनगिनत विचारों की धारा में, नित बहता जाता यह जीवन है। पल भी यह ना चैन पाता,विचारों में मग्न

Khamoshiyan bolti hai by Jitendra Kabir

September 25, 2021

 खामोशियां बोलती हैं  यह सच है कि तुम बोलते कुछ नहीं बस तुम्हारी खामोशियां बोल जाती हैं सामने आते हो

Bali ki bakari by Jitendra kabir

September 25, 2021

 बलि की बकरी एक चालाक आदमी एक आजाद घूमती बकरी को उसकी पसंदीदा घास का लालच देकर अपने बाड़े में

Betiyan Jag ki ladali by Indu kumari

September 25, 2021

  बेटियाँ जग की लाडली जग की  आधी आबादी कहलाती  है   बेटियाँ हर घर की रौनक है घरों को सजाती

Leave a Comment