Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Rang kavita by nandini laheja

 रंग ये ज़िन्दगी भी देखो,बड़ी अजीब सी है। अलग-अलग रंगो, से ये सजी हुई है। कुछ रंग है खुशियों के, …


 रंग

Rang kavita by nandini laheja

ये ज़िन्दगी भी देखो,बड़ी अजीब सी है।

अलग-अलग रंगो, से ये सजी हुई है।

कुछ रंग है खुशियों के,

कुछ रंग गम के भी है।

कुछ रंग लिए है आशाएं,

कुछ निराशाओं से बेरंग भी है।

खुशियों के रंग में हम सब,

चाहते है स्वयं को रंगना।

बस चाहते जीवन में

कभी दुःख न पड़े सहना

तो फिर आओ मिलकर हम सब

,जीवन में चुने आनंद के रंग

हिम्मत भरे जीवन में,

करें निराशाओं अंत।

भूलें गिले शिकवे बैर,

लाएं प्रेम सौहार्द्य आपस में।

स्वयं के जीवन के संग,

भरें दूजों के जीवन में भी रंग।

नंदिनी लहेजा

रायपुर(छत्तीसगढ़)

स्वरचित मौलिक


Related Posts

Bharat varsh by arun kumar shukla

June 27, 2021

 शीर्षक- भारत वर्ष मस्तक दिव्य हिमालय जिसका, पांव धुले नितसागर इसका। हृदय भाग में बहती है नित , गंगा यमुना

karm hi Ishwar by kamal siwani bihar

June 27, 2021

                      कर्म ही ईश्वर   क्या ईश्वर  मिलता  है  हमको ,

kavita Sandeh by sudhir srivastav

June 27, 2021

 संदेह संदेह के बादल एक बार घिर आये, तो सच मानिए कि फिर कभी न छंट पाये,  मान लिया छंट

bihadon ki bandook by priya gaud

June 27, 2021

 “बीहड़ों की बंदूक” बीहड़ों में जब उठती हैं बंदूकें दागी जाती हैं गोलियां उन बंदूकों की चिंगारी के बल पर

Rajdaar dariya by priya gaud

June 27, 2021

 राज़दार दरिया दरिया  सबकी मुलाकातों की गवाह रहती है कुछ पूरी तो कुछ अधूरी किस्सों की राजदार रहती है आँखे

sawam ki rachyita by priya gaud

June 27, 2021

 “स्वयं की रचयिता” तुम्हारी घुटती हुई आत्मा का शोर कही कैद न हो जाये उलाहनों के शोर में इसलिए चीखों

Leave a Comment