Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Pyar ke rang by Indu kumari

 शीर्षक- प्यार के रंग सावन की पहली फुहार प्रकृति में  फैले    हैं हौले- हौले मंद बयार प्यार के रंग …


 शीर्षक- प्यार के रंग

Pyar ke rang by Indu kumari

सावन की पहली फुहार

प्रकृति में  फैले    हैं

हौले- हौले मंद बयार

प्यार के रंग घोले हैं

सुहावनी- सी काली घटा

इधर- उधर ही डोले हैं

रुक रुक कर बरस रही 

छम छम धुन सुरीले हैं

पूरे शवाब पर है मौसम

ये सावन के झूले हैं

इश्क मुहब्बत के रंगो ने

प्रेमियों के सर चढ़ बोलें हैं

कामदेव संग रति रानी

दिल उनके हिंडोले हैं

हरी साड़ी में लिपटी 

अवनि रंग- रंगीले हैं

प्रिय मिलन है अनोखी

प्रियतम तो अलबेले हैं

कौतूहल होते हैं मन में

प्यारे तेरे बात रसीले हैं

        स्व रचित अप्रकाशित रचना

डॉ. इन्दु कुमारी

               हिन्दी विभाग

मधेपुरा बिहार


Related Posts

स्थानीय भाषाओं में नवाचार कार्यक्रम चलाया है

March 5, 2023

भावनानी के भाव  स्थानीय भाषाओं में नवाचार कार्यक्रम चलाया है नवाचार में तीव्र विकास करने समृद्ध करने भाषाई अड़चनों को

हे राम!! | Hey ram

March 5, 2023

हे राम!! राम तुम क्यूं ना बन सके प्रैक्टिकल,कि जब मेघनाद का तीर लगा लखन को,क्यों तुमने द्रवित किया था

द्वारिका में बस जाओ

March 5, 2023

 द्वारिका में बस जाओ वृंदावन में मत भटको राधा, बंसी सुनने तुम आ जाओ । कान्हा पर ना इल्जाम लगे,

सब्र। सब्र पर कविता| kavita -sabra

March 5, 2023

 सब्र। जब आंखें नम हो जाती है, जब आत्मा सहम जाती है, उम्मीद जिंदा नहीं रहती, जिंदगी गम से भर

मेरी दादी माँ| meri dadi maa

March 5, 2023

 मेरी दादी माँ आज की शाम मेरी दादी के नाम कर रहे सब आज तुम्हारी बातें इकट्ठा हो घर के

नम्रता का आभूषण धारण करना होगा

March 4, 2023

 भावनानी के भाव नम्रता का आभूषण धारण करना होगा अपना जीवन सुखी बनाना है तो  अटके काम बनाना है तो 

PreviousNext

Leave a Comment