Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Pushp by priya dewangan

“पुष्प” लाली पीली बैगनी, बागों खिलते फूल।उपवन में रहते सभी, कलियाँ जाती झूल।।कलियांँ जाती झूल, प्रेम की बात बताती।अपनी खुशबू …


“पुष्प”

Pushp by priya dewangan

लाली पीली बैगनी, बागों खिलते फूल।
उपवन में रहते सभी, कलियाँ जाती झूल।।
कलियांँ जाती झूल, प्रेम की बात बताती।
अपनी खुशबू संग, बाग को वह महकाती।।
रंग बिरंगे फूल, सजे पेडों की डाली।
मधुर-मधुर मुस्कान, बिखेरे सुंदर लाली।।

काँटे सँग रहते सदा, सुंदर सुंदर फूल।
कोमल-कोमल पंखुड़ी, नहीं चुभते शूल।।
चुभे कभी नहिँ शूल, बीच रहकर मुस्काती।
सदा बाँटती प्रेम, ईश चरणों में जाती।।
ममता के ये फूल, हमेशा खुशियाँ बाँटे।
मिले ईश वरदान, करे रक्षा ही काँटे।।

रचनाकार
प्रिया देवांगन “प्रियू”
पंडरिया
जिला – कबीरधाम
छत्तीसगढ़


Related Posts

मेरे घर कि चौखट आज भी खुली

April 27, 2022

 मेरे घर कि चौखट आज भी खुली कभी तो तुम्हें भी मेरी याद आती ही होगी कभी तो मेरी याद

देखो हर शब्द में रब

April 27, 2022

 देखो हर शब्द में रब दिल को जीत लेते शब्द दिल को भेद भी देते शब्द दिल को बहलता मिठास

काट दिए मेरी कलम के पर

April 27, 2022

 काट दिए मेरी कलम के पर तमन्ना थी कभी खुद को , मैं खूब संवारूंगीसौलह श्रंगार करके , मैं खुद

मोहब्बत ए परवाना

April 27, 2022

मोहब्बत ए परवाना कहते हैं वो मोहब्बत ए परवाने , इस अंजुमन में रखा क्या हैतेरे हुस्न दीदार के बिना

गम की बदली

April 25, 2022

 ‘गम की बदली’ मैं गमों से भरी सराबोर बदली हूँ बरसना मेरी फ़ितरत है, यूँ तरस खाकर पौंछिए नहीं रहने

कविता -मेरा जीवन सुखी था

April 25, 2022

 कविता -मेरा जीवन सुखी था  मेरा जीवन सुखी था  जब मेरे माता-पिता बहन हयात थे  मुझे कोई फ़िक्र जिम्मेदारी चिंता

PreviousNext

Leave a Comment