Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Peeda khone ki teri by Dr. H.K. Mishra

 पीड़ा खोने की तेरी तोड़ चली हर रस्मों को तेरा पथ ज्योतिर्मय है, मेरा क्या मैं रहा अकेला, कौन सुनेगा …


 पीड़ा खोने की तेरी

Peeda khone ki teri by Dr. H.K. Mishra

तोड़ चली हर रस्मों को तेरा पथ ज्योतिर्मय है,

मेरा क्या मैं रहा अकेला, कौन सुनेगा मेरा अब,

टटोल रहा मैं अपने पथ को कितना चलना मेरा,

प्रेम हमारा खोने का क्या  बहुत  मिला है तेरा  ।।

सुख दुख में हम साथ रहे हैं आगे भी तू रहना,

याद तुम्हारी यही बहुत है कश्ती लिए किनारा,

जीवन तो है उसकी  लीला देगा  वही सहारा ,

चल यादों के साथ हमारे थक कर मैं भी आया।।

खोने की पीड़ा किसे न होती मुझे मिला है जितना,

संतोष बहुत है अतीत तुम्हारा लेकर घर में आया ,

दूर बहुत हैं तुमसे लेकिन मिलने की अभिलाषा ,

आशा पर  ही टिकी हुई  है अपनी दुनिया सारी ।।

मधुर गीत हैं जितने मेरे दर्द उसी में हैं तेरे ,

छलक पड़े हैं हर गीतों में विरह वेदना मेरी,

मंजिल मेरी दूर पड़ी है मिलकर कुछ तो गाएं,

कट जाएंगे जीवन के छन दर्द  न होगा कम  ।।

देख निराली दुनिया अपनी बहुत विवश हूं आज,

न छेड़ो स्वर के सरगम को, सप्तक सारे सोय है,

ध्वनि मेरी इसी में है सारे गीत नगमें भी इसी में हैं,

छेड़ोगे सुनाएंगे ये सारे गीत जीवन के जो प्यारे हैं ।।

तत्वज्ञान है गीता का, अंत नहीं है इच्छा की,

इच्छाएं ही कारण  हैं  मानव मन बेचैनी का,

भोगवृत्ति से छुटकारे का योग वृत्ति साधन है,

तत्वज्ञान अभ्यास से अज्ञान हमारा टूटेगा ।।

चिंतन मय जीवन में संयम अभ्यास जरूरी ,

संयम मय जीवन में विवेक हमारा साथी हो,

ज्ञान और वैराग्य पर चिंतन मेरा अपना हो,

संयम  खो जाने पर समस्या अपनी बढ़ती है।।

गीता दर्शन अविनाशी का संदेश सदा मिला है,

निस्वार्थ कर्म पर चलने वाला ही सच्चा सन्यासी,

जीवन के हर तत्व मिले हैं गीता  दर्शन के अंदर ,

अन्यायी से  लड़ने का हमें समर्थन मिलता है  ।।

मौलिक रचना
                     डॉ हरे कृष्ण मिश्र
                      बोकारो स्टील सिटी
                        झारखंड।


Related Posts

मदर्स डे विशेष -माँ की दुआएं

May 6, 2022

मदर्स डे विशेष माँ की दुआएं घर से सफर करने निकलना हो । माँ को जहन में रख निकला करो

कविता-मां ही जन्नत

May 6, 2022

कविता-मां ही जन्नत न मैं मंदिर पुजू न मस्जिद और न ही गुरूद्वारा,मां के चरणों में ही समाई है देखो

कविता-समाज में और जागरूकता लाए !

May 6, 2022

समाज में और जागरूकता लाए ! समाज में जागरूकता लाए,सभी को शिक्षित बनाए,बेटियों को बराबरी का दर्जा दिलाए, समाज में

कविता – कोयले की किल्लत

May 6, 2022

कविता -कोयले की किल्लत कोयले नें राजनीतिक माहौल में गर्मी लाई कमीं दूर अपनी आइडिया समस्याएं बतलाईअंतरराष्ट्रीय बाजार की बात

मुस्कान के मरहम से नासूरों को सजाती हूँ”

May 4, 2022

मुस्कान के मरहम से नासूरों को सजाती हूँ सुकून को संभालना आसान नहीं बड़े नाज़ों से पालती हूँ, ज़ख़्मों के

कविता-आपनो राजस्थान!

May 2, 2022

 आपनो राजस्थान! रेतीली मरुस्थलीय भूमि,ऊंट पर बैठकर सवारी, जीवंत संस्कृति,जब ये यादे मानस पटल पर आती,रखता है विशिष्ट पहचानम्हारों रंगीलों

PreviousNext

Leave a Comment