Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Pahle se bhi jyada by Jitendra Kabir

 पहले से भी ज्यादा भ्रष्टाचार मुक्त भारत का नारा देकर सरकार बनाने वाले लोग जब खुद ही लिप्त रहें सारा …


 पहले से भी ज्यादा

Pahle se bhi jyada by Jitendra Kabir

भ्रष्टाचार मुक्त भारत का नारा देकर

सरकार बनाने वाले लोग

जब खुद ही लिप्त रहें सारा समय

जोड़ तोड़ से

दूसरे दलों के विधायक व सांसदों की

खरीद फरोख्त में,

फिर मिटना कहां से था भ्रष्टाचार

वो तो पहले से भी ज्यादा

फलने-फूलने लगा है।

कानून के राज का नारा देकर

सरकार  बनाने वाले लोग

जब खुद ही लिप्त रहें सारा समय

अपने कारनामों से

कानून और संविधान की 

नींव कमजोर करने में,

फिर होना कहां से था कानून का राज

वो तो सत्तारूढ़ दलों के हाथों में

कठपुतली बन नाचने लगा है।

अखण्ड भारत का नारा देकर 

सरकार बनाने वाले लोग

जब खुद ही लिप्त रहें सारा समय

धर्म व जाति आधारित भेदभाव को

बढ़ावा देने में,

फिर होना कैसे था अखण्ड भारत का

स्वप्न साकार,

अब तो पहले से भी ज्यादा यहां

नफरत और हिंसा का दानव 

अपने पांव पसारने लगा है।

                             जितेन्द्र ‘कबीर’
यह कविता सर्वथा मौलिक अप्रकाशित एवं स्वरचित है।
साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’
संप्रति – अध्यापक
पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

शहीदों के वैलेंटाइन डे- डॉ इंदु कुमारी मधेपुरा बिहार

February 24, 2022

शहीदों के वैलेंटाइन डे। वैलेंटाइन डे तो सब मनाते हैं पर कारवां कुछऐसे कर जाते हैंमानस पटल पर छविअंकित हो

बसंत की बहार-डॉ इंदु कुमारी

February 24, 2022

बसंत की बहार बसंत तेरे आगमन सेप्रकृति सजी दुल्हन सीनीलगगन नीलांबरजैसे श्याम वर्ण कान्हावस्त्र पहने हो पितांबरपीले रंगों में सरसों

मेरे जीवन रथ का सारथी

February 24, 2022

मेरे जीवन रथ का सारथी कुछ भी नहीं समझ आता थादुनियां के रंगों मेंकौनसा रंग था जो भाएगा या सजेगा

महापुरुषों का नाम भुना लिया हैै-जितेन्द्र ‘कबीर’

February 24, 2022

महापुरुषों का नाम भुना लिया है वक्त गुजरने के साथसच्ची, सरल शिक्षाओं कोरूढ़ करके सदियों के लिएजटिल हमनें बना लिया

दोगला व्यवहार-जितेन्द्र ‘कबीर’

February 24, 2022

दोगला व्यवहार गायों से नहीं चाहे हमने बछड़ेऔर स्त्रियों से लड़कियां,दोनों के प्रति हमारे समाज काअघोषित सा दुराव रहा है,

मेरा प्यार आया है-जितेन्द्र ‘कबीर’

February 24, 2022

मेरा प्यार आया है भटका हूं तेरी तलाश में बहुतमिले हो अब तो मुझमें ठहराव आया है,करने दे थोड़ा आरामअपनी

Leave a Comment