Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Olympic medal kaise aayenge by Jitendra Kabir

 ओलंपिक मेडल कैसे आएंगे? इस देश में राजनेता और उनके रिश्तेदार ही खेल संघों में जब तक सारे उच्च पद …


 ओलंपिक मेडल कैसे आएंगे?

Olympic medal kaise aayenge by Jitendra Kabir

इस देश में राजनेता और

उनके रिश्तेदार ही

खेल संघों में जब तक सारे

उच्च पद हथियाएंगे,

योग्य खिलाड़ियों पर तब तक

तरजीह ज्यादातर सिफारिशी 

और पैसे वाले ही पाएंगे।

सभी खेलों के लिए

आधारभूत ढांचे के निर्माण से

जब तक हम कतराएंगे,

विश्व-स्तर के खिलाड़ी

बहुत ज्यादा तो तैयार

नहीं कर पाएंगे।

खिलाड़ियों के लिए

विश्व-स्तरीय प्रशिक्षण और 

सुविधाओं को जब तक हम

उपलब्ध नहीं कराएंगे,

तब तक विश्व-स्तर पर

हमारे इक्का-दुक्का खिलाड़ी ही

देश का झंडा लहरा पाएंगे।

भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद

की संस्कृति से हमारे खेल

जब तक आजाद न हो पाएंगे,

ओलंपिक की मेडल सूची में

भारत का नाम हम

बहुत सारे देशों से नीचे ही पाएंगे।

                         जितेन्द्र ‘कबीर’

                         

यह कविता सर्वथा मौलिक अप्रकाशित एवं स्वरचित है।

साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’

संप्रति – अध्यापक

पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश

संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

मेरे किस्से -सतीश सम्यक

February 7, 2022

मेरे किस्से- सतीश सम्यक तुम्हें पता थाकिमैं तुम्हें पसंद करता हूँ।तभी तो तुम ,मुझे जलाने की खातिरनाम लिया करती थी

बेरोजगार हूं-दीप मदिरा

February 7, 2022

बेरोजगार हूं कभी कट्टर हिंदूवादी हूं कभी कट्टर भाजपा समर्थक हूं कभी कट्टर मोदी समर्थक हूं कभी कट्टर योगी समर्थक

जाति -पाति- -सिद्धार्थ गोरखपुरी

February 6, 2022

जाति -पाति जाति-पाति में मत उलझो ,रहना है हमें हर ठाँव बराबर।सिर के ऊपर सूरज तपता ,तो पाँव केनीचे छाँव

नब्ज/नेता- सधीर श्रीवास्तव

February 6, 2022

नब्ज/नेता मैं नेता हूं मगर मैं दूसरे किस्म का नेता हूंगली गली नहीं भटकताजनता की नब्ज नहीं टटोलता,क्योंकि मुझे खुद

गाँधी जी तुम्हें प्रणाम- सुधीर श्रीवास्तव

February 6, 2022

गाँधी जी तुम्हें प्रणाम हे बापू हे राष्टृपिता संत साबरमती केपुजारी अहिंसा केतुम्हें नमन हैकोटि कोटि प्रणाम है।देश में आज

दोस्तों के नाम की शाम-सुधीर श्रीवास्तव

February 6, 2022

दोस्तों के नाम की शाम आइए!कुछ करते नहीं तो बस इतना करते हैं,एक शाम दोस्तों के नाम करते हैं,मौज मस्ती

Leave a Comment