Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Nari kitni aatmnirbhar hai by Jitendra Kabir

 नारी कितनी आत्मनिर्भर हैं? खुद के कमाए पैसे खर्च करने के लिए भी बहुत बार अपने पति  व घरवालों की …


 नारी कितनी आत्मनिर्भर हैं?

Nari kitni aatmnirbhar hai by Jitendra Kabir

खुद के कमाए पैसे

खर्च करने के लिए भी

बहुत बार अपने पति 

व घरवालों की इजाज़त पर

निर्भर है।

खुद के रिश्तेदारों से

मिलने जाने के लिए भी

बहुत बार अपने पति

व घरवालों की इजाज़त पर

निर्भर है।

खुद के दोस्तों के साथ

कभी-कभार थोड़ा समय 

बिताने के लिए भी

बहुत बार अपनें पति

व घरवालों की इजाज़त पर

निर्भर है।

खुद के ही घर में

रहने के लिए भी

बहुत बार अपने पति

व घरवालों की इजाजत पर

निर्भर है।

हे नारी!!

प्रगति व आधुनिकता के 

इस दौर में

आज भी तू कितनी

आत्मनिर्भर है?

               जितेन्द्र ‘कबीर’
यह कविता सर्वथा मौलिक अप्रकाशित एवं स्वरचित है।
साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’
संप्रति – अध्यापक
पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

Shrad ka bhojan by Sudhir Srivastava

September 22, 2021

 श्राद्ध का भोजन कौआ बनकर मैं तुम्हारे घर की मुँडेर पर नहीं आऊँगा, अपने और पुरखों का सिर मैं झुकाने

Rang kavita by nandini laheja

September 18, 2021

 रंग ये ज़िन्दगी भी देखो,बड़ी अजीब सी है। अलग-अलग रंगो, से ये सजी हुई है। कुछ रंग है खुशियों के,

Balkavita chidiya by mainudeen kohri

September 18, 2021

 बाल कविता चिड़िया        चूं – चूं चीं – चीं करती चिड़िया । सब  के मन को भाती चिड़िया

Balkavita television by mainudeen kohri

September 18, 2021

बाल कविता टेलीविजन   मैं  हूँ बच्चों   टेलीविजन । मेरा कोई  नहीं है सीजन ।। मैं चलता रहता हरदम ।

Khuda bhi aajkal khud me he pareshan hoga

September 18, 2021

खुदा भी आजकल खुद में ही परेशान  होगा खुदा भी आजकल खुद में ही परेशान  होगा ऊपर से जब कभी

Bal kavita raat by mainudeen kohri

September 18, 2021

बाल कविता रात रात हुई भई रात हुई । दिन हो गया ज्यूँ छुई मुई ।। रात हुई अंधेरा साथ लाई

Leave a Comment