Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

laghukatha, story

Mamta laghukatha by Anita Sharma

 ममता सविता का विवाह मात्र तेरह वर्ष की अल्प आयु में हो गया था।वो एक मालगुजार परिवार की लाडली सबसे …


 ममता

Mamta laghukatha by Anita Sharma

सविता का विवाह मात्र तेरह वर्ष की अल्प आयु में हो गया था।वो एक मालगुजार परिवार की लाडली सबसे बड़ी बेटी थी जो लाड प्यार में पली बढ़ी थी ।अचानक एक नया माहौल में ब्याही ।खैर स्वभावतः शान्त कम बोलने वाली थी,पर गजब की कर्मठ और धैर्यवान।विवाह के छः वर्ष बात उसकी गोद में नन्हीं सी परी आ गई जो गुड़िया/सोना प्यार से बुलाते।समय के साथ दिन गुजरे और तीन सुन्दर सी बेटियों की माँ और दो बेटों की माँ बनी।समय पंख फैलाकर उड़ता गया।सभी पढ़ लिख कर बड़े हुए और समय के साथ विवाह उपरांत अपने अपने परिवार में मस्त हो गये।

समय ने करवट बदली और सविता की छोटी बेटी को कैन्सर हो गया सब सदमें में डर डर कर जीने लगे ।खैर दिन बीते और नौ साल बाद छोटे दामाद को ब्लड कैंसर से मृत्यु होने के बाद अंदर तक टूट गयी पर उसने अपना दुख पी लिया।पति एकाएक कमजोर हो गये पर उनकी सेवा और देखभाल में कोई कमी नहीं आने दी पर विधाता को कुछ और ही मंजूर था दामाद के नौ महीने में पति भी चल बसे सविता भीतर ही भीतर टूट गयी बीमारी से लड़ रही बेटी के लिए प्रार्थना करती पर…..वो भी नौ महीने में चल बसी।सविता चुप चाप रहने लगी।सविता को छोटे बेटे से बहुत मोह था शायद आर्थिक रूप से कमजोर होना शायद वजह रही हो,उसने पैन्शन से उसके परिवार की हर जरूरत पूरी की पर. ..  एक सुबह उसे सीने में दर्द उठा और इत्तिफाक छोटा बेटा वहीं उसी के पास था उसे दर्द का पता चल गया वह दवा लेने गया पर सभी दुकानें बंद।शायद सीधे अस्पताल ले गया होगा तो सविता जिन्दा होती।जबकि चंद कदमों की दूरी पर था हार्ट का हास्पिटल ।एक मूर्खता कही जाये या अकर्मण्यता उस दर्द में सविता को अकेला छोड़कर गया कैसे?परिवार के और लोग भी थे उनको आवाज़ दे सकता था?बहरहाल सविता की छोटी बहिन जो उसकी देवरानी थी ,अचानक आई और अपनी दोनो बहुओ बेटों के साथ अस्पताल ले गयी पर तब तक देर हो चुकी थी सविता बहन की बहु के हाथों में दम तोड़ चुकी थी 

     क्या सविता के छोटे बेटे को अपनी माँ को दर्द में अकेले छोड़कर जाना उचित था??

   —–अनिता शर्मा झाँसी

—-मौलिक रचना


Related Posts

Story- yuddh | युद्ध

December 28, 2023

युद्ध  लक्ष्मण की नींद एक तेज हवा के झोंके के साथ खुल गई, उन्होंने देखा भाई अपने स्थान पर नहीं

Story – vanvas ki antim ratri | वनवास की अंतिम रात्रि

December 28, 2023

वनवास की अंतिम रात्रि  राम, सीता, लक्ष्मण समुद्र तट पर एक शिला पर बैठे, वनवास की अंतिम रात्रि के समाप्त

Story – ram ne kaha | राम ने कहा

December 28, 2023

राम ने कहा “ राम , राम “ बाहर से आवाज आई , लक्ष्मण ने बाहर आकर देखा , तो

Story- Ram ki mantripaarishad| राम की मंत्री परिषद

December 28, 2023

राम की मंत्री परिषद -7 राम कुटिया से बाहर चहलक़दमी कर रहे थे, युद्ध उनके जीवन का पर्याय बनता जा

Kahani: van gaman | वन गमन

November 26, 2023

वन गमन इससे पहले कि राम कैकेयी के कक्ष से बाहर निकलते , समाचार हर ओर फैल गया, दशरथ पिता

लघुकथा-सजी हुई पुस्तकें

October 8, 2023

लघुकथा-सजी हुई पुस्तकें बाॅस के एयरकंडीशन आफिस में घुसते ही तिवारी के चेहरे पर पसीना आ गया। डेस्क पर पड़ी

PreviousNext

Leave a Comment