Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Maati ke Lal Shastri by Dr. Indu Kumari

माटी के लाल शास्त्री जय जवान जय किसान का नारा दिया यह लाल पाकिस्तान के मंसूबों को पानी फेर दिखाया …


माटी के लाल शास्त्री

Maati ke Lal Shastri by Dr.  Indu Kumari

जय जवान जय किसान

का नारा दिया यह लाल

पाकिस्तान के मंसूबों को

पानी फेर दिखाया कमाल

देश प्रेम की भावना जागी

बचपन सादगी की सवारी

मिली देश को अलगपहचान 

ऐसे लाल होते देश के शान

छोटे कद काठी में बम के गोले

देश प्रति प्रेम,दुश्मनों के शोले

द्वितीय प्रधानमंत्री पद संभाले

आदर्शवाद के परम रखवाले

भारत माँ के जन्में दो  लाल

देवदुत बनकर बापू और लाल

होसलों के बल पर झंडा को

बुलंदियों पर फहराया   था।

   स्व रचित
डॉ.इन्दु कुमारी 
मधेपुरा बिहार


Related Posts

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर,(14 अप्रैल ) विशेष

April 27, 2022

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर,(14 अप्रैल ) विशेष एक महान नायक! समानता का अधिकार दिलाया,ज्ञान का प्रकाश चमकाया,किया संघर्ष मानवता के अधिकार

स्वयं को पहचाने!

April 27, 2022

स्वयं को पहचाने! चलो आज स्वयं को पहचाने,अपनी कमजोरियों को जाने,जग की आलोचना बहुत की,अब खुद को भी दे, थोड़े

जीवन में द्वंद का समापन!

April 27, 2022

जीवन में द्वंद का समापन! कभी पाऊं खुद को अनजान,तो कभी महान,कभी अज्ञानी, तो कभी ज्ञानी,मुझ में हे अच्छाई या

मोहब्बत का मरहम़ लगा

April 27, 2022

 मोहब्बत का मरहम़ लगा फ़रेब दिया तूने चाहे , रूह में मेरी तू ही समाता है ये दिल तो कायल

जो जैसा करेगा , वैसा भरेगा

April 27, 2022

जो जैसा करेगा , वैसा भरेगा दुनिया का दस्तूर हे ये जो जैसा करेगा वैसा भरेगाआज हसे दुनिया चाहे कल

वीणा के सुर खामोश हो रहे

April 27, 2022

 वीणा के सुर खामोश हो रहे मेरी तमन्नाओं के कातिल बता तूने हमें वफा क्यों न दी।। कभी मांगा न

PreviousNext

Leave a Comment