Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Maa skandmata by Sudhir Srivastava

 माँ स्कंदमाता स्कंदकुमार कार्तिकेय की माता जगत जननी का पंचम स्वरूप माँ स्कंदमाता कहलाती,  चतुर्भुजी, कमल पुष्प धारिणी वरद मुद्रा, …


 माँ स्कंदमाता

Maa skandmata by Sudhir Srivastava

स्कंदकुमार कार्तिकेय की माता

जगत जननी का पंचम स्वरूप

माँ स्कंदमाता कहलाती, 

चतुर्भुजी, कमल पुष्प धारिणी

वरद मुद्रा, गोद में पुत्र लिए

कमलासन,पदमासना,

वातस्लय की देवी,

विचार चेतना शक्तिदात्री

पहाड़वासिनी,शुभ्रवर्णी,

सिंह सवार,मां स्कंदमाता 

इच्छित फलदात्री

मूढ़ को ज्ञानी बनाने वाली,

नवचेतन निर्मात्री

सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री

जन कल्याणी माँ स्कंदमाता

भव सागर से पार उतारती।

पीत वस्त्र धारण कर 

जो भी माँ का ध्यान करे,

जीवन मरण के बंधन से 

उसको माता मुक्त करे।

■ सुधीर श्रीवास्तव
     गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित


Related Posts

नारी महिमा

February 24, 2022

नारी महिमा  चाँद की तरह शीतल है नारी।सूर्य की तरह तेजस्वी है नारी।।धरती की तरह धैर्यवान है नारी।सागर की तरह

बेटी

February 24, 2022

बेटी सावन में डाली का झूला है बेटी।उपवन में खिलता गुलाब है बेटी।उगते हुए सूर्य की लाली है बेटी।सन्ध्या में

गृहणी

February 24, 2022

गृहणी बहुत कड़वा है यह अनुभव, सोच और सच्चाई का।दोष किसका है यहां पर, केवल अपने आप का।सब को सुला

छत्रपति शिवजी महाराज

February 24, 2022

छत्रपति शिवजी महाराज छत्रपति शिवजी महाराजझुके नहीं मुगलों के आगे ,शौर्य- साहस के हैं प्रतीक।मराठा साम्राज्य की नींव बने जो,महान

इम्तिहान के पल

February 24, 2022

इम्तिहान के पल! रहना अपने लक्ष्य पर अटल,इरादे नहीं, अपने तरीके बदल,ठहरना ना, तू बस चल,पार कर ले इम्तिहान के

राजस्थानी कविता-मईनुदीन कोहरी “नाचीज बीकानेरी “

February 24, 2022

(राजस्थानी भाषा री मान्यता सारू म्हारी जिद है मान्यता मिळ सकै राजस्थानी अकेडमी रै गठन ताईं एक कविता रोजानां  राजस्थानी

Leave a Comment