Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Maa siddhidatri by Sudhir Srivastava

 माँ सिद्धिदात्री नवम रुप माँ जगदम्बे का माँ सिद्धिदात्री कहलाती है, शंख, चक्र,गदा, कमल मैय्या धारण करती है। कमल आसन …


 माँ सिद्धिदात्री

Maa siddhidatri by Sudhir Srivastava

नवम रुप माँ जगदम्बे का

माँ सिद्धिदात्री कहलाती है,

शंख, चक्र,गदा, कमल

मैय्या धारण करती है।

कमल आसन पर विराजित माँ

कमलासनी भी कहलाती हैं,

सिंहवाहिनी मैय्या मेरी

सबको बहुत सुहाती है।

इनकी पूजा से भोले ने भी

सिद्धियाँ बड़ी प्राप्त किये,

सर्वसिद्धियाँ मिलती उसको

जो सिद्धिदात्री का ध्यान करे।

चर्तुभुजी माँ सिद्धिदात्री

सब मिल माँ का पूजन,ध्यान करें,

अष्टसिद्धि देने वाली माँ के

चरणों में हम सब शीष धरें।

✍ सुधीर श्रीवास्तव
      गोण्डा(उ.प्र.)
     8115285921
©मौलिक, स्वरचित


Related Posts

Aye dil aao tumhe marham lga du

July 16, 2020

दोस्तों आज हम आपके लिए लाए है एक खूबसूरत रचना Aye dil aao tumhe marham lga du. तो पढिए और आनंद

Previous

Leave a Comment