Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

lekh

Langoor ke hath ustara by Jayshree birmi

लंगूर के हाथ उस्तरा मई महीने से अगस्त महीने तक अफगानिस्तान के लड़कों ने धमासान मचाया और अब सारे विदेशी …


लंगूर के हाथ उस्तरा

Langoor ke hath ustara by Jayshree birmi

मई महीने से अगस्त महीने तक अफगानिस्तान के लड़कों ने धमासान मचाया और अब सारे विदेशी सैनिकों ने अफगान छोड़ दिया।और तालिबानियों के लिए आयुधों का जखीरा छोड़ गए।आज तालिबानी लडाकों के हाथ में असॉल्ट रायफल हैं।पेंटागन के लॉजिस्टिक एजेंसी के हिसाब से आज अफगानियो के ८.८४ लाख हथियार हैं जो अमेरिकन सैनिकों ने छोड़े हैं।६ लाख के आधुनिक सैन्य हथियार,२०८ विमान और हेलीकॉप्टर , २३ ऐ२९ लाइट अटैक विमान,६० ट्रांसपोर्ट विमान,जिसमे– सी १३० , सी १८२, टी १८२ और ए ए एन ३२ शामिल हैं।३३ ए सी–२०८ विमान जैसे अनगिनित हथियार छोड़ गए हैं।दूसरे घातक हथियारों में – ३५८५३० आधुनिक रायफल, एम–४ करबाईन,६४ हजार से भी ज्यादा मशीन गन,२५ हजार से ज्यादा ग्रेनेड लॉन्चर,१२३२९५ आधुनिक पिस्टल,९८७७ रॉकेट आधारित हथियार,२३०६ मोरटार और तोप और ये भी अनगिनित हैं।हवाई हमला करने वाले चार ब्लेड वाले ब्लैक हॉक जो अपने साथ तोप भी ले जा सकते हैं।बहुउद्देशीय ट्रांसपोर्ट विमान सी १३० हरकुलस ।जैविक हमले से सैनिकों की रक्षा करने वाला हमविस युध्धक वाहन, सैनिको के कवच से मोबाइल टास्क फोर्स व्हीकल जिस पर बारूदी सुरंग फटने का असर नहीं होता।उपरोक्त सूची से ज्यादा या कम कुछ भी उनके पास हो सकता हैं।उसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकती। बहुत सारे आतंकवादी जूथ है लेकिन किसी की भी वायु सेना नहीं हैं, ड्रोन हैं उनके पास किंतु तालिबानों के पास वायुसेना भी हैं।
वैसे इतने हथियार और विमानों का होना ही काफी नहीं हैं उनका उपयोग बिना ट्रेनिग के करना मुश्किल हो सकता हैं।
अगर वे इन सब आयुधों का उपयोग कर अपने दुश्मनों पर हमला करे तो क्या परिणाम हो सकते हैं वो अकल्पनीय हैं,मन और शरीर थर्रा के रह जाते हैं।
अफगान के बाहर तो जब वो आयेंगे तब की बात हैं किंतु अफगान के अंदर क्या हो रहा हैं सभी को विदित हैं।कभी तो जोयराइड जैसे अपने विरोधियों या अमेरिकन एजेंसियों को मदद करने वालों को लटका के हेलीकॉप्टर उड़ा रहे हैं तो खेल खेल में धना धन गोलियां चला रहे हैं,कभी अपनी अफगानी पोशाक के बदले अमेरिकन सैनिकों की वर्दी पहन नाच कर बचकाना हरकते करते दिखते हैं।एक तरफ सभी को विश्वास दिलाने की कोशिश करते हैं और दूसरी ओर लोगों को बेफाम तरीके से परेशान करते हैं ,तो कभी लोगों को गोलियों से भूनते नजर आते हैं।
अभी तो उनकी सरकार बन जायेगी और आर्थिक प्रश्नों का हल आ गया फिर उनके सही इरादों का पता चलेगा।अपने देश के लिए कितनी मुश्किलें पैदा कर सकते हैं और अगर लंगूर को चीन की दिखाई कोई सीडी मिली तो बहुत ही ज्यादा मुश्किलें एशिया और दुनियां सारी के लिए खड़ी हो जायेगी।

जयश्री बिरमी
निवृत्त शिक्षिका
अहमदाबाद
019 2021


Related Posts

India-Middle-East-Europe Economic Corridor

September 13, 2023

भारत अमेरिका की यारी – व्यापार का भूगोल बदलकर इतिहास रचने की बारी इंडिया-मिडल-ईस्ट-यूरोप इकोनामिक कॉरिडोर से भारत की भागीदारी

अकड़ में रहोगे तो रास्ते भी ना देख पाओगे

September 13, 2023

सुनिए जी ! मुस्कराइएगा, सबको खुशी पहुँचाइएगा और गुरुर को भूल जाइएगा अकड़ में रहोगे तो रास्ते भी ना देख

मिट्टी और पर्यावरण की रक्षा करें

September 11, 2023

आओ प्रकृति के साथी बनें आओ मिट्टी और पर्यावरण की रक्षा करें मानवीय जीवन को पर्यावरण के खतरों से बचाने

जहां प्रयत्नों की ऊंचाई ज्यादा होती है,

September 11, 2023

जहां प्रयत्नों की ऊंचाई ज्यादा होती है, वहां किस्मत को भी झुकना पड़ता है हिम्मत और कोशिशों के बल पर

भारत का दुनियां में आगाज़

September 11, 2023

भारत का दुनियां में आगाज़ आज का भारत जो कहता है उसे दुनियां कल की आवाज़ मानती है युवा भारत

इंडिया बनाम भारत | India vs bharat

September 7, 2023

इंडिया बनाम भारत – भारत की बात बताता हूं भारतीय संविधान में इंडिया, दैट इज भारत का पहले से ही

PreviousNext

Leave a Comment