Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Laghukatha-Mummy| लघुकथा-मम्मी

मम्मी किटी पार्टी जमी हुई थी। अचानक बच्चों की कहानियां कहने की बात चली तो मिसेज रावत ने कहा, “भई …


मम्मी

किटी पार्टी जमी हुई थी। अचानक बच्चों की कहानियां कहने की बात चली तो मिसेज रावत ने कहा, “भई कहानीवहानी तो हमें आती नहीं, फिर घर में दादा-दादी किस लिए हैं। इन लोगों से कुछ तो कराना ही चाहिए।”
यह सुन कर सभी महिलाएं हंस पड़ीं। तभी पीछे से किसी ने कहा, “कितनी आउटडेटेड बात है यह। आज के जमाने में भी कहीं कहानी कही जाती है।”
ज्यादातर महिलाओं के अनुसार यह बेकार का काम था। इतने में शहर के जाने-माने और संपन्न घर की बहू सुस्मिता ने कहा, “साॅरी, पर एक मदर के रूप में हमें यह काम करना ही चाहिए।”
यह बात सुस्मिता ने कही थी, इसलिए सभी उसकी बात को ध्यान सु सुनने लगीं। सुस्मिता ने आईपैड निकाल कर एक समाचार दिखाते हुए कहा, “पूरी दुनिया में एक नया ट्रेंड चल रहा है। मदर रोजाना रात को अपने छोटे बच्चों को एक कहानी सुनाती है, वह भी अपनी मातृभाषा में।साइकोलाॅजिस्ट का कहना है कि बच्चों के साथ इस तरह समय बिताने से आपकी बांडिंग बढ़ती है।”
थोड़ी देर पहले बोरिंग लगने वाली एक्टिविटी करने के लिए सभी तैयार हो गईं। श्रुति पहले से ही सुस्मिता से अभिभूत थी। घर जाते हुए रास्ते में ही उसने तय कर लिया था कि आज रात को वह बेटे ऋतुल को कहानी सुनाएगी। डिनर के बाद वह वह बेटे ऋतुल के बेडरूम में पहुंची। इस तरह अचानक रात को कमरे में मम्मी को देख कर ऋतुल हैरान रह गया। आते ही श्रुति ने कहा कि आज वह उसे एक कहानी सुनाएगी। ऋतुल यह सुन कर खुश हो गया कि बचपन से ही रोने पर उसे चुप कराने के लिए मोबाइल पकड़ाने वाली मम्मी आज उसे कहानी सुनाने आई है।
“एक बड़े फॉरेस्ट में एक टेरापीन एंड एक रैबिट बनी रहता था।” आगे की कहानी याद नहीं आई तो बात बदल दी कि एक ब्लैक कलर के रेवन को एक वेसल मिला। फिर…फिर उस वेसल में उसका फेस दिखाई दिया और फिर श्रुति यह बात भी भूल गई। थोड़ी देर में शेर की कहानी में गधा आ गया और सियार की जगह हिरन को अंगूर खट्टे लगे।
श्रुति को खुद पर दया और गुस्सा दोनों आया। पर हां, देर तक मोबाइल में सिर खपाने वाला ऋतुल उस रात अपनी मम्मी की गोद में सालों बाद गहरी नींद सो गया था।

About author 

वीरेन्द्र बहादुर सिंह जेड-436ए सेक्टर-12, नोएडा-201301 (उ0प्र0) मो-8368681336

वीरेन्द्र बहादुर सिंह
जेड-436ए सेक्टर-12,
नोएडा-201301 (उ0प्र0)
मो-8368681336


Related Posts

शब्दों की नग्नता ढ़ांकने का सर्वोच्च अदालत का प्रयास

August 31, 2023

शब्दों की नग्नता ढ़ांकने का सर्वोच्च अदालत का प्रयास स्त्री जन्म से ही स्त्री नहीं होती, उसे स्त्री बनाया जाता

सुपरहिट नसबंदी : क्या मिल गया सरकार को नसबंदी करा के, हमारी बंसी बजा के…

August 11, 2023

सुपरहिट नसबंदी : क्या मिल गया सरकार को नसबंदी करा के, हमारी बंसी बजा के… हिंदी फिल्मों के हास्य कलाकारों

मेरा साया : राज खोसला की ट्रायोलाॅजी की तीसरी परछाई

August 11, 2023

सुपरहिट मेरा साया : राज खोसला की ट्रायोलाॅजी की तीसरी परछाई पिछली बार हमने ‘मेरा साया’ फिल्म के लोकप्रिय गाने

laghukatha-eklavya-ka-angutha

July 31, 2023

लघुकथा-एकलव्य का अंगूठा laghukatha-eklavya-ka-angutha  स्कूल यूनीफॉर्म का मोजा पहनते ही पांच में से तीन अंगुलियां बाहर आ गईं। विधवा मां

premchandra jayanti सिनेमा का ‘प्रेम’ और साहित्य का ‘चंद’

July 28, 2023

 प्रेमचंद जयंती पर विशेष Premchandra jayanti special  फिल्मों में प्रेमचंद : सिनेमा का ‘प्रेम’ और साहित्य का ‘चंद’ धनपतराय श्रीवास्तव

झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में : पर किस तरह और क्यों

July 27, 2023

सुपरहिट :झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में : पर किस तरह और क्यों झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार

Leave a Comment