Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

laghukatha, story

Laghukatha maa by jayshree birmi ahamadabad

लघुकथा मां बहुत ही पुरानी बात हैं,जब गावों में बिजली नहीं होती थी,मकान कच्चे होते थे,रसोई में चूल्हे पर खाना …


लघुकथा
मां

Laghukatha maa by jayshree birmi ahamadabad

बहुत ही पुरानी बात हैं,जब गावों में बिजली नहीं होती थी,मकान कच्चे होते थे,रसोई में चूल्हे पर खाना बनता था और सुख सुविधा के नाम पर एक चार पाई बिछी रहती थी।साल में एक ही बार दर्जी घर में आके पूरे साल के कपड़े सील जाता था।
ऐसी सादगी की जिंदगी हुआ करती थी।उन्ही दिनों की बात हैं,एक गांव में मास्टरजी अपने छ: बच्चे और बीमार पत्नी के साथ रहते थे। एक कमरा ,रसोई घर और बड़ा सा औंसारा ये था उनका कच्चा सा घर।पढ़ाने जाने से पहले खाना बना के जाते थे और घर के बाकि के काम वह बच्चों की मदद से कर लिया करते थे।वैसे बहुत मुश्किल था ऐसी गृहस्थी निभाना पर निभ रही थी जैसे तैसे।
वैद्यजी हफ्ते में इक दिन घर आके उनकी पत्नी को दवाई दे जाते थे।उस दिन भी वैद्यीजी आए तो मास्टरजी ने थोडी उदासी से पूछ ही लिया,कब तक ऐसा चलेगा? कब ठीक होगी उनकी पत्नी? वैद्यजी सिर हिला अनिश्चितता बयान कर गए।उन से बीमार पत्नी का क्षीण शरीर चारपाई पे पड़ा देखा नहीं जाता था। न तो उनमें उठ ने की शक्ति थी न ही कुछ काम करने की।
मास्टरजी रात को खाना खा ओंसारे में खटियां पर सो जाते थे और बच्चे कमरे में नीचे बिस्तर बिछा सो जाते थे,ये रोज ही का क्रम था।
एक दिन बच्चे बिस्तर पे लेट गए थे ,उन्हों ने लालटेन की लौ कम की और खुद बाहर औंसारे में आ अपनी खटियां पे सो गए। आधी रात को कहीं से एक साप कमरे में आया तो मास्टरनी जी बड़ी मुश्किल से उठ कोने में पड़ी लाठी उठा साप को बड़े ही जनून से पिट पिट के मार दिया और वहीं बेसुध हो गिर पड़ी,बच्चे भी उठ सहमे से कोने में खड़े हो गए ।मास्टरजी ने आवाजे सुनी तो दौड़ के कमरे में आए और देख हैरान से रह गए।उनकी पत्नी जो उठ ने में कई सालों से असमर्थ थी वह साप को मार बेसुध पड़ी थी।
मास्टरजी ने बड़े बेटे को भेज वैद्यजी को बुलावा भेजा।थोड़ी देर में वैद्यजी आए तब तक मास्टरजी ने बच्चों के साथ मिल मास्टरनीजी को चारपाई पर लिटा दिया था। वैद्यजी ने आकर नाड़ी देख बताया कि कमजोरी और डर की वजह से होश खो बैठी थी चिंता की कोई बात न थी।किंतु वैद्यजी भी हैरान थे कि वह उठ कैसे पाई। उनके हिसाब से उसमे इतनी ताकत थी ही नहीं,वह ताकत कैसे आई समझ नही पा रहे थे।
वैसे बच्चो से ज्यादा मां के लिए दुनियां में कुछ भी यानि की कुछ भी नहीं यह साबित हो गया था।मास्टरनी जी जो कई सालों से बिस्तर पर कंकाल सी पड़ी थी बच्चों की और आते साप को देख कैसे उठ पड़ी उन्हें खुद को पता नहीं चला था। मां तो मां ही होती हैं ।

जयश्री बिर्मी
निवृत्त शिक्षिका
अहमदाबाद


Related Posts

लघुकथा –काश मैं मोबाइल होती| kash mai mobile hoti

January 9, 2023

लघुकथा –काश मैं मोबाइल होती “आज काम बहुत था यार, बुरी तरह से थक गया हूं।” – सोफा पर अपना

अपाहिज | laghukatha -apaahij

January 6, 2023

अपाहिज !! अपाहिज | laghukatha -apaahij डॉ विनीता एक गांव में लगने वाली विकलांग शिविर के लिए घर से निकली

कहानी-पिंजरा | Story – Pinjra | cage

December 29, 2022

कहानी-पिंजरा “पापा मिट्ठू के लिए क्या लाए हैं?” यह पूछने के साथ ही ताजे लाए अमरूद में से एक अमरुद

लघुकथा–मुलाकात | laghukatha Mulakaat

December 23, 2022

 लघुकथा–मुलाकात | laghukatha Mulakaat  कालेज में पढ़ने वाली ॠजुता अभी तीन महीने पहले ही फेसबुक से मयंक के परिचय में

लघुकथा –पढ़ाई| lagukhatha-padhai

December 20, 2022

लघुकथा–पढ़ाई मार्कशीट और सर्टिफिकेट को फैलाए उसके ढेर के बीच बैठी कुमुद पुरानी बातों को याद करते हुए विचारों में

बेटी का हक लघुकथा| Beti ka haq

November 22, 2022

बेटी का हक छोटी बेटी सनाया से बात करते -करते रामनाथ बाबू चिल्ला पड़े, ” मैं बेऔलाद हूँ क्या जो

PreviousNext

Leave a Comment