Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

story, कहानी

Laghukatha-dikhawati by kanchan shukla

 दिखावटी मिहिका के दिल में बहुत कसक है। शुरुआत में तो ज़्यादा ही होती थी। जब भी माँपिता से, इस …


 दिखावटी

Laghukatha-dikhawati by kanchan shukla

मिहिका के दिल में बहुत कसक है। शुरुआत में तो ज़्यादा ही होती थी। जब भी माँपिता से, इस बात का ज़िक्र किया। वे कहते,”हमें तुझ पर विश्वास है।”

उसके बाद, कुछ कहने की हिम्मत नही जुटा पाई। उसे लगता, उसके निर्णय से सभी नाराज़ थे, इसलिए ऐसा कह, बात टाल देते हैं। बार बार प्रश्न करने से भी, घबराती थी।

मिहिका ने अठारह साल में बीएससी जॉइन की। पढाई में मन नही लगा। तो डेढ़ साल बाद, अलग कोर्स करने की ललक। उसे अपने माँबाप से दूर, दूसरे शहर ले आई।

पैसे का इंतेज़ाम, रो गाकर ही हुआ। मिहिका के बाद, एक बेटा था। उसके लिए भी सोचना है। कई बार मिहिका ने, उनको कहते सुना था।

ग्यारह साल बाद, मिहिका के साथ साथ, घरवालों के रहन सहन में भी, ज़मीन आसमान का अंतर आया। उसने जितना कमाया, बहुत कुछ किया, घर की व्यवस्था सुधारने के लिए। औसत दर्जे से ऊपर लगता है घर अब। सब संसाधन मौजूद हैं।

मिहिका का पति, माधव अच्छा इंसान है। मिहिका के माँपिता, माधव को समझा रहे हैं,” हमारी बेटी का ख्याल रखना। अकेले मत छोड़ना। भरेपूरे परिवार में रही है। अकेलेपन से घबरा जाती है।”

मिहिका आश्चर्य से, दोनों को, पर्दे के पीछे से, देखती रहती है। इतने साल हो गए, फिर भी नही भूलता।

आज पहली बार मायके से ससुराल लौटना है। ये सब बातें, दिल में छुपी ग़मगीन यादों को, हवा दे रही हैं।

बेगाने शहर में वो कहाँ, कैसे, किन हालातों में, किसके साथ मैनेज करती है?? किसी ने कभी, जानने का प्रयास नही किया। ना कोई मिलने ही आया।

घर से आये थोड़े से पैसे। पार्टटाइम नौकरी के सहारे, अपनी पढ़ाई निपटाई। संघर्षों में, माधव पता नही कहाँ से आ गया। और जीवन की मुश्किलें सरल होती गईं।

माधव के सामने ऐसे दिखावटी व्यवहार और ऐसी समझाइश का सार समझ नही आया, मिहिका को।

मौलिक और स्वरचित
कंचन शुक्ला- अहमदाबाद


Related Posts

कहानी –जड़

September 13, 2022

कहानी –जड़ Pic credit -freepik.com ये हर रोज की कीच कीच मैं आज जड़ से ही खत्म कर देता हूं।

कहानी –कोख का बंटवारा

September 13, 2022

कहानी –कोख का बंटवारा Pic credit -freepik.com रामनरायण के दो बेटों का नाम रमेश और सुरेश है। युवा अवस्था में

कहानी -भ्रष्टाचार बहुत है

August 30, 2022

भ्रष्टाचार बहुत है राजू और उसके दोस्तों जैसे ही स्टेशन पर पहुंचे उन्हें पता चला कि ट्रेन दो घंटे लेट

मेरा गाँव

August 25, 2022

“मेरा गाँव” शांति की ज़िंदगी में यूँ तो कोई दु:ख नहीं है, पर कहते है न, अकेलापन इंसान को खा

Story- ये रही बोरी और ये रहे तुम(ye rahi bori aur ye rahe tum)

August 5, 2022

 कहानी- ये रही बोरी और ये रहे तुम अक्सर लोग कहते हैं कि हम समाजसेवा करना तो चाहते हैं पर

story-दिल्लगी(Dillagi)

August 5, 2022

 कहानी -दिल्लगी आज वैसे ही मैं चक्कर मरने निकला तो बस स्टॉप पर एक सुंदर कन्या को खड़े देख मैं

PreviousNext

Leave a Comment