Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

kavita sarkari aakado me by jitendra kabir

सरकारी आंकड़ों में… सरकारी आंकड़ों में दर्ज होती हैं सिर्फ मौतें, दर्ज नहीं होती लेकिन उनमें मरने वालों की तकलीफें, …


सरकारी आंकड़ों में…

kavita sarkari aakado me by jitendra kabir

सरकारी आंकड़ों में

दर्ज होती हैं सिर्फ मौतें,

दर्ज नहीं होती

लेकिन उनमें

मरने वालों की तकलीफें,

जिंदा बने रहने की

जद्दोजहद में

मौत से उनका संघर्ष,

उनके परिजनों का

करुण रुदन,

एक पूरी उम्र के लिए

अपने साथी का अभाव,

हर मुसीबत को पहले अपने

सिर लेने वाले

मां-बाप का अभाव,

जिंदगी के हर एक पल में

मां-बाप के हृदय को सालता

औलाद का अभाव।

दर्ज नहीं होती उनमें

अस्पतालों की कमी,

डॉक्टरों, बिस्तरों व

जीवनरक्षक उपकरणों की कमी,

दवाइयों की कमी,

व्यवस्था की लापरवाही,

स्वास्थय सेवाओं में

होता भ्रष्टाचार और

दिन-प्रतिदिन आम आदमी की

पहुंच से दूर होता इलाज।

दर्ज जिस दिन होने लगेगा

सरकारी आंकड़ों में

यह सब कुछ भी,

जी उठे उम्मीद शायद

इन आंकड़ों में सुधार की।

जितेन्द्र ‘कबीर’

साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’

संप्रति – अध्यापकपता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश


Related Posts

रक्तदान करो | Donate blood

November 25, 2022

रक्तदान करो Donate blood  लाल रंग कि लाल कणिकाएं तरसेजरूरत मंद के जिस्म में समाने को।।रक्त बूंदे जीवनदायिनी कहलाए  यही

बड़े बने ये साहित्यकार

November 21, 2022

बड़े बने ये साहित्यकार बंटते बंदर बांट पुरस्कार ।दौड़ रहे है पीछे-पीछे,बड़े बने ये साहित्यकार ।। पुरस्कारों की दौड़ में

धन के सँग सम्मान बँटेगा| Dhan ke sang samman batega

November 19, 2022

आजकल परिवार में हो रहे विवाद और आपसी बंटवारें के संदर्भ में सीख देती हुई  मौलिक कविता  धन के सँग

घायल परिंदे| Ghayal Parinde

November 19, 2022

घायल परिंदे मत उड़ इतना मासूम परिंदेसब जगह रह देखें हैं दरिंदेमाना आसमां बड़ा बड़ा हैंलेकिन वहां भी छैक बड़ा

सबके पास उजाले हो| sabke pas ujale ho

November 19, 2022

सबके पास उजाले हो मानवता का संदेश फैलाते,मस्जिद और शिवाले हो ।नीर प्रेम का भरा हो सब में,ऐसे सब के

हास्य कविता-ज़मीन के रिकॉर्ड में घालमेल करवाता हूं

November 19, 2022

हास्य कविता-ज़मीन के रिकॉर्ड में घालमेल करवाता हूं जमीन से शासन को चुना लगाने माहिर हूं शासन या रेल्वे में

PreviousNext

Leave a Comment