Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

kavita- niruttar anand kumar

 कविता:निरुत्तर निरुत्तर होकर भी, उत्तर खोज लो तुमप्रश्न में समस्या का हल खोज लो तुम। शान्त होकर सिर्फ प्रसन्न रहो, …


 कविता:निरुत्तर

kavita- niruttar anand kumar


निरुत्तर होकर भी, उत्तर खोज लो तुम
प्रश्न में समस्या का हल खोज लो तुम।


शान्त होकर सिर्फ प्रसन्न रहो,
मन के वन में तपोवन खोज लो तुम।

जितना है उतना बहुत है,
झोपड़ी में भी महल खोज लो तुम।

दुख-सुख से रँगा है जीवन,
बेरंग दुनिया में इंद्रधनुष खोज लो तुम।

बिन प्रतिज्ञा व्यर्थ है जीना,
जन्म-जन्मांतर की कसम खोज लो तुम। 

अनंत सुख नही तनिक खुशी,
अदृश्य स्वप्न के दृश्य खोज लो तुम।

युद्ध है,करो साहस असीमित
हे अर्जुन!रणभूमि में कृष्ण खोज लो तुम।

✍️आनन्द कुमार।
                          

जीवन परिचय

नाम: आनन्द कुमार
जन्मतिथि:दो सितम्बर उन्नीस सौ अस्सी
सत जोसफ कालेज प्रयागराज से आई एस सी (12th) किया, इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बी काम, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से MA(अर्थशास्त्र) व बी एड किया। कुछ समय के लिए बालाजी टेलीफिल्म्स मुम्बई में ‘कहानी घर घर की’ टी वी सीरियल में काम करने का मौका मिला पर कामयाब नही हुए। इस वक़्त सहायक अध्यापक पद पर उच्च प्राथमिक विद्यालय चायल कौशाम्बी में कार्यरत है। 

Related Posts

रामराज्य लाते हैं | ramrajya laate hai

January 21, 2024

रामराज्य लाते हैं आओ सनातनियों हम सब मिल-जुल कर, एक बार फिर से भारत में रामराज्य लाते हैं। ऊंच-नीच, अमीरी-गरीबी,

नववर्ष-2024 | kavita navvarsh-2024

January 2, 2024

नववर्ष-2024 सुनो दिकु….. इस नववर्ष में लौट आनातुम्हारी यादों से यह दिल को अब और ना बहलाना बातें बहुत-सी हो

दिकुप्रेम | dikuprem

December 31, 2023

दिकुप्रेम सुनो दिकु… में ठीक हूँतुम अपना ख्याल रखनामेरी फिक्र में मत रहना कोई भी आये परेशानी अगरहौंसला रखना खुद

तुम और मैं | Tum aur main

December 30, 2023

 तुम और मैं तुम घुमाते बल्ला क्रिकेट के,मैं घुमाती कंघी बालों में  तुम बात करते किताबों से, मैं बनाती बातें

कविता तुम्हारा इंतज़ार | kavita tumhara intezar

December 30, 2023

तुम्हारा इंतज़ार सुनो दिकु… तुम्हारे इश्क में टूटकर बिखर रहा हूँमें आज भी तुम्हारे इंतज़ार में जी रहा हूँ कभी

आपकी तारीफ के लिए अल्फाज नही

December 30, 2023

 आपकी तारीफ के लिए अल्फाज नही तेरी सूरत,और तासीर,की अल्फाज बया करे,तुम फूल हो गुलाब का ये मौसम बया करे।।फैले

PreviousNext

Leave a Comment