क्या हुआ
थम चुकी ये वादियां
रूक गई ये अबादियां
उठ रही चिंगारियां
क्या हुआ ……….?
डरे-डरे हैं लोग सब
कैदखाने में कैद सब
सुनी पड़ी सब राहें
क्या हुआ………?
अपनों से नहीं मिल रहे
सामने जाने से डर रहे
दूर से ही हाय हैलो कर रहे
क्या हुआ…………?
कोरोना कोरोना कोरोना
मानव जाति की भूल
या प्रकृति का प्रकोप
क्या हुआ ………..?
एक बड़ी महामारी
या विध्वंसक प्रयोग
या जैविक हथियार
क्या हुआ ……….?
विश्व पुरा त्रस्त है
जन-मानस सब ग्रस्त है
मौलाना सब मस्त है
क्या हुआ …. .. …?
…………. कुन्दन कुमार





