kavita is dhara par aurat by mahesh kumar keshri
कविता.. इस धरा पर औरतें.. हम, हमेशा खटते मजदूरों की तरह, लेकिन, कभी मजदूरी नहीं पातीं .. !! और, आजीवन …
हम, हमेशा खटते मजदूरों
की तरह, लेकिन, कभी
मजदूरी नहीं पातीं .. !!
और, आजीवन हम इस
भ्रम में जीतीं हैं कि
हम मजदूर नहीं मालिक…
हैं…!!
लेकिन, हम केवल एक संख्या
भर हैं ..!!
लोग- बाग हमें आधी आबादी
कहते हैं….. !!
लेकिन, हम आधी आबादी नहीं
शून्य भर हैं… !!
हम हवा की तरह हैं..
या अलगनी पर सूखते
कपड़ों की तरह ..!!
हमारे नाम से कुछ
नहीं होता…
खेत और मकान
पिता और भाईयों का होता है..!!
कल -कारखाने पति
और उसके,
भाईयों का होता है.. !!
हमारा हक़ होता है सिर्फ
इतना भर कि हम घर में
सबको खिलाकर ही खायें
यदि,बाद में
कुछ बचा रह जाये..शेष … !!
ताजा, खाना रखें, अपने
घर के मर्दों के लिए.. !!
और, बासी
बचे -खुचे खाने पर
ही जीवन गुजार दें….!!
हम, अलस्सुबह ही
उठें बिस्तर से और,
सबसे आखिर
में आकर सोयें…!!
बिना – गलती के ही
हम, डांटे- डपडे जायें
खाने में थोड़ी सी
नमक या मिर्च के लिए…!!
हम, घर के दरवाजे
या, खिड़की नहीं थें
जो, सालों पडे रहते
घर के भीतर…!!
हम, हवा की तरह थें
जो, डोलतीं रहतें
इस छत से उस छत
तक…!!
हमारा .. कहीं घर..
नहीं होता…
घर हमेशा पिता का या पति
का होता है…
और, बाद में भाईयों का हो ru
जाता है… !!
हमारी, पूरी जीवन- यात्रा
किसी, खानाबदोश की
तरह होती है
आज यहाँ, तो कल वहां..!!
या… हम शरणार्थी की तरह
होतें हैं… इस.. देश से.. उस
देश .. भटकते और, अपनी
पहचान ..ढूंढते… !!
“””””””””””””””””””””””””””””” “””””””””””””””””””””””””””””” “”””””””””””””””
सर्वाधिकार सुरक्षित
महेश कुमार केशरी
C/O- मेघदूत मार्केट फुसरो
बोकारो झारखंड (829144)
Related Posts
kavita-vo vyakti pita kahlata hai chanchal krishnavanshi
May 31, 2021
वो व्यक्ति पिता कहलाता है! ख़ुद के सुख को कर न्योछावर बच्चों पर खुशियां लुटाता है बार बार संतान जो
kavita – Gyani abhimani mosam khan alwar
May 30, 2021
अज्ञानी अभिमानी सबसे अच्छा है तू इंसान , सबसे ज्यादा है तेरा सम्मान,, पल भर की ये तेरी
Kavita – Maa -pawan kumar yadav
May 29, 2021
कविता – मॉं धन्य है ! मॉं धन्य मॉं की ममता । नौ मास मुझको, रखा गर्भ के भीतर ।
Tum thi khusahal the hm
May 9, 2021
ग़ज़ल बहुत खुशी कुछ गम भी हैतेरे यादों में डूबे हम भी है तुम थी खुशहाल थे हम तेरे जाने
