Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

kanchan chauhan, poem

Kavita : सबला नारी | sabla naari

सबला नारी किसने कहा अबला है नारी, नारी तो सब पर भारी है।मां,बहन, बेटी या सखी, सब के रूपों में …


सबला नारी

Kavita : सबला नारी | sabla naari

किसने कहा अबला है नारी, नारी तो सब पर भारी है।
मां,बहन, बेटी या सखी, सब के रूपों में न्यारी है ।

अबला नहीं सबला है नारी, लेकिन यही व्यथा है सारी,
नारी को कोई झुका नहीं सकता ,बस नारी है नारी से हारी ।

किसने कहा अबला है नारी, नारी तो है सब पर भारी।
अबला नहीं सबला है नारी, नारी ना नर से हारी है।
नारी बस तब ही है हारी,जब नर के पीछे नारी है।

नारी का जीवन सुगम बनाना, होता है नारी के हाथ ।

नर ना होगा अत्याचारी, अगर ना हो नारी का साथ।
अबला नहीं सबला है नारी, नारी ना नर से हारी है।
नारी को कोई झुका नहीं सकता, नारी सब पर भारी है।

कंचन चौहान


Related Posts

Aye dil aao tumhe marham lga du

July 16, 2020

दोस्तों आज हम आपके लिए लाए है एक खूबसूरत रचना Aye dil aao tumhe marham lga du. तो पढिए और आनंद

Previous

Leave a Comment