Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

kanchan chauhan, poem

Kavita : सपने | sapne

सपने सपने देखो, और फिर अपने सपने साकार करो। इन सपनों को पाने के लिए, मेहनत तुम लगातार करो।नहीं थकना …


सपने

Kavita : सपने | sapne
सपने देखो, और फिर अपने सपने साकार करो।

इन सपनों को पाने के लिए, मेहनत तुम लगातार करो।
नहीं थकना है, नहीं रूकना है, आशा का दामन थामो।
बिना रुके तुम चलते जाना, मंज़िल जो तुमको पानी है।
जग जाने यह सत्य , बुद्धि से सदा ही ताकत हारी है।
सपने देखो, तत्पर बुद्धि से तुम विचार करो ।
मेहनत के बल पर तुम अपने सपने साकार करो।
जो सपनों को देख सके वो जीते दुनिया सारी है।
बस मेहनत से मुख ना मोड़ो, मुठ्ठी में दुनिया तुम्हारी है।
मुश्किल से तुम मत घबराना, मुश्किल में मौका है छुपा।
मुश्किल को मौके में बदलो, और फिर जीत तुम्हारी है।
सपने देखो और फिर सपने साकार करो।
सपनों को पाने के लिए मेहनत तुम लगातार करो।

कंचन चौहान



Related Posts

शक्ति का झूठा दंभ

June 24, 2022

 शक्ति का झूठा दंभ जितेन्द्र ‘कबीर’ उसने हमला किया… इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि वह बहुत बड़ा शूरवीर या

यह कैसा समाज?

June 24, 2022

 यह कैसा समाज? जितेन्द्र ‘कबीर’ हत्यारों से.. पशुओं को बचाने की खातिर रक्षक दल हमने लिए बनाए, मगर अफसोस दरिंदों

कैसे एतबार करें किसी का

June 24, 2022

 कैसे एतबार करें किसी का जितेन्द्र ‘कबीर’ हर इंसान खुद को सच्चा बताता है यहां, एतबार कर लें  कैसे हम

सवाल और जवाब

June 24, 2022

 सवाल और जवाब जितेन्द्र ‘कबीर’ सवाल! बिगड़ती कानून व्यवस्था का हो या फिर उन्मादी भीड़ हिंसा का, विवादास्पद कानूनों का

कौन है अच्छा इंसान?

June 24, 2022

 कौन है अच्छा इंसान? जितेन्द्र ‘कबीर’ एक अच्छा इंसान नहीं टालता किसी का कहना, मान लेता है सबकी बात बिना

जो कम लोग देख पाते हैं

June 24, 2022

 जो कम लोग देख पाते हैं जितेन्द्र ‘कबीर’ आग लगाई गई… ज्यादातर लोगों ने उसमे जलती देखी गाड़ियां, भवन और

PreviousNext

Leave a Comment