Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Karva chauth by Sudhir Srivastava

 करवा चौथ मैनें अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है, हाथों में मेंहदी,पैरों में महावर सुंदर परिधानों, …


 करवा चौथ

Karva chauth by Sudhir Srivastava

मैनें अपने पति के लिए

करवा चौथ का व्रत रखा है,

हाथों में मेंहदी,पैरों में महावर

सुंदर परिधानों, आभूषणों से

खुद को खूब सजाया है।

हे चौथ मैय्या !तुम्हारी जय हो

माँ! हम पर कृपा करो

सदा सुहागिन रहने का वरदान दो

भूल चूक माफ करो,

मेरे पति के सदा स्वस्थ्य रहने का

हमें अनंत आशीर्वाद दो।

हे चंद्र देव ! दर्शन दो

आपका दर्शन हो

तभी तो मैं आपको अर्घ्य दूंगी,

पूजन आरती करूंगी,

आपका आशीर्वाद लेकर

सभी बड़ों का आशीर्वाद लूंगी,

फिर पति के हाथों जल पीकर

व्रत समाप्त करूँगी,

अपने को सौभाग्यशाली मानूंगी।

◆ सुधीर श्रीवास्तव
       गोण्डा(उ.प्र.)
     8115285921
©मौलिक, स्वरचित


Related Posts

कविता- महिला राजनीति क्षमता निर्माण-एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी

December 20, 2021

कविता महिला राजनीति क्षमता निर्माण राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजनीति में महिलाओं के लिए क्षमता निर्माण करनेशी इज ए किंग

मुबारक हो नया साल-अजय प्रसाद

December 19, 2021

मुबारक हो नया साल लो फ़िर से नया साल मुबारक हो ज़िंदगी ये खस्ताहाल मुबारक हो। बस चंद रोज की

माँ- R.S.meena Indian

December 19, 2021

कविता माँ मैं व्रत नहीं करता ,कहीं माँ जैसी सूरत नहीं । माँ बाप को भूल जाऊ,ऐसा कभी मुहूर्त नहीं

पता नही-अजय प्रसाद

December 18, 2021

“पता नहीं “ खुश हूँ मैं या खफ़ा पता नही दुआ हूँ के बददुआ पता नही । हलचल तो है

भान दक्षिणायन भए- विजय लक्ष्मी पाण्डेय

December 18, 2021

भान दक्षिणायन भए…!!! भान दक्षिणायन भए, शिशिर सरकारी।पछुआ बयार मोहे ,तीर सम लाग्यो है ।। बिकल बौराई मैं,थर-थर बदन काँप्यो।ऐसे

मैं चटख साँवरी….!- विजय लक्ष्मी पाण्डेय

December 18, 2021

मैं चटख साँवरी….!!! मैं चटख साँवरी, श्याम रंग मेरो..!!!मैं सज के सँवर के,जो निकलूँ ,तो क्या बात..? मैं बड़ी खूबसूरत,बड़ी

Leave a Comment