Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Jivan me aajadi by Anita Sharma

 जीवन में आजादी यूँ तो आजादी सभी का स्वप्न है। पर दायित्व में सभी बंधे हुए। है संसार कर्तव्यो के …


 जीवन में आजादी

Jivan me aajadi by Anita Sharma

यूँ तो आजादी सभी का स्वप्न है।

पर दायित्व में सभी बंधे हुए।

है संसार कर्तव्यो के निर्वहन का।

बंधे सभी रिश्तों-नातों की डोर से।

हाँ आजादी विचारों की शृंखला की।

कुछेक स्वैच्छिक रूचिकर कार्यो की।

आजादी जीवन में मर्यादित हो।

न कष्ट हो किसी अपने को।

आजादी तो हो किन्तु….

बोल मीठे मुख से निकले।

हो आजादी जीवन में निर्णय लेने की।

राह परिपक्व होनी चाहिए।

जीवन समाज के बंधन का है।

आजादी जीवन के लिए जरूरी पर….

सामाजिक शिष्टाचार का भान होना चाहिए।

जकड़न न हो रिश्तों में मानसिकता आजाद होनी चाहिये।

—–अनिता शर्मा झाँसी

—–मौलिक रचना


Related Posts

रसेल और ओपेनहाइमर

रसेल और ओपेनहाइमर

October 14, 2025

यह कितना अद्भुत था और मेरे लिए अत्यंत सुखद— जब महान दार्शनिक और वैज्ञानिक रसेल और ओपेनहाइमर एक ही पथ

एक शोधार्थी की व्यथा

एक शोधार्थी की व्यथा

October 14, 2025

जैसे रेगिस्तान में प्यासे पानी की तलाश करते हैं वैसे ही पीएच.डी. में शोधार्थी छात्रवृत्ति की तलाश करते हैं। अब

खिड़की का खुला रुख

खिड़की का खुला रुख

September 12, 2025

मैं औरों जैसा नहीं हूँ आज भी खुला रखता हूँ अपने घर की खिड़की कि शायद कोई गोरैया आए यहाँ

सरकार का चरित्र

सरकार का चरित्र

September 8, 2025

एक ओर सरकार कहती है— स्वदेशी अपनाओ अपनेपन की राह पकड़ो पर दूसरी ओर कोर्ट की चौखट पर बैठी विदेशी

नम्रता और सुंदरता

नम्रता और सुंदरता

July 25, 2025

विषय- नम्रता और सुंदरता दो सखियाँ सुंदरता व नम्रता, बैठी इक दिन बाग़ में। सुंदरता को था अहम स्वयं पर,

कविता-जो अब भी साथ हैं

कविता-जो अब भी साथ हैं

July 13, 2025

परिवार के अन्य सदस्य या तो ‘बड़े आदमी’ बन गए हैं या फिर बन बैठे हैं स्वार्थ के पुजारी। तभी

Next

Leave a Comment