Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Hindi divas vishesh kavita by Nandini Laheja

हिंदी दिवस विशेष कविता  हिंदी हमारी शान है, हर भारतीय की पहचान है। पर आज हम भारतियों ने, दे बढ़ावा …


हिंदी दिवस विशेष कविता 

Hindi divas vishesh kavita by Nandini Laheja

हिंदी हमारी शान है,

हर भारतीय की पहचान है।

पर आज हम भारतियों ने,

दे बढ़ावा अंग्रेजी भाषा को,

किया कम हिंदी का मान है।

आज समय है ऐसा आया,

अंग्रेजी ने हर तरफ सर उठाया।

हम स्वयं है इसके जिम्मेदार,

किसी और का नहीं है यह किया कराया।

जो बोलता अंग्रेजी,

हम उनको मान देते।

बोले जो हिंदी भाषा,

उसे कमतर है समझते।

पर ऐसा करने से, हम ना केवल स्वयं  को,

बल्कि अपनी पीढ़ी को भी,

दूर अपनी संस्कृति से कर रहे।

अंग्रेजी के अंध में बच्चे,

पाश्चात्य की तरफ है बढ़ रहे।

हम यह न कहते की न पढ़ाओ,

बच्चों को तुम विदेशी भाषा।

पर उनको इतना तो सिखाओ,

सम्मान करें अपनी राष्ट्रभाषा का।

अपनी कार्यशाला में भी,

सब दें हिंदी को बढ़ावा।

यह पहला कदम होगा,

भारत को आत्मनिर्भर, बनाने का हमारा,

क्योंकि यह राष्ट्रभाषा हमारी,

हमें एक सूत्र बांधे।

हो धर्म चाहे विभिन्न,

हमको कभी ना बांटे।

मौलिक एवं स्वरचित

नंदिनी लहेजा

रायपुर(छत्तीसगढ़)


Related Posts

हार क्यों मान ली जाए?- जितेन्द्र ‘कबीर’

January 6, 2022

हार क्यों मान ली जाए? बुरे से बुरा क्या हो सकता हैहमारे साथ?यही कि हमारी धन – संपत्तिहमारे हाथ से

सफेद आसमां- जितेन्द्र ‘कबीर’

January 6, 2022

सफेद आसमां कड़ाके की सर्दी मेंरजाई का मोह छोड़ पाओ अगरतो निकलो बाहर जराआंगन चौबारे तक, देखो ऊपर!आसमान बरसा रहा

खट्टी मीठी यादें – डॉ इंदु कुमारी

January 6, 2022

खट्टी मीठी यादें आती है मानस पटल परउभरकर वो सुनहरी यादें प्रेम रस में भीगा -भींगामधुरमय स्नेहिल सौगातें जिनकी यादें

नव वर्ष – डॉ. इन्दु कुमारी

January 6, 2022

नव वर्ष नववर्ष तो नववर्ष हैअंग्रेजी हो या हिन्दी मधुमय हो जीवन येनई उल्लास के साथ स्फुरण हो विलक्षण ऐतिहसिक

पैगाम – डॉ. इन्दु कुमारी

January 6, 2022

पैगाम ह्रदय को न बंजर होने देनालगाओ प्रेम के पौधे भी स्नेह से सींच -सींच करकेउगाओ प्रेम वाटिका भी मिली

अजीज मेरे- डॉ. इन्दु कुमारी

January 6, 2022

अजीज मेरे अलविदा ना कहना मुझेदिसम्बर की तरह मुझेआती है जनवरी आयेखुशियाँ भी ढेरों लाएं महकती रहे बगिया तेरीचहकती रहे

Leave a Comment