Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Hey vighnkarta by Sudhir Srivastava

                                        …


                                           

 *हे विघ्नहर्ता* 

Hey vighnkarta by Sudhir Srivastava

                    

 हे गणपति गणपति गणेश

हे संकटहर्ता हे विघ्नहर्ता

हे विघ्न विनाशक गणपति बप्पा

अब आप आ ही गये हो तो

हमारा भी कल्याण करो

हार रहा है अब प्राणी

हे लम्बोदर कुछ तो ख्याल करो

हे एकदंत हे सिद्ध विनायक

जन जन का अब उद्धार करो

हे रिद्धि सिद्धि के दाता

अब नहीं सूझता मार्ग कोई

हे गणाधीश हे शिव सपूत

अब तुमको ही कुछ करना होगा,

कोरोना के संकट को अब

हे शक्ति पुत्र हरना होगा।

अक्षत चंदन रोली पुष्पों संग

हाथ जोड़ हम विनय करें,

अपने बच्चों के  खातिर बप्पा प्रभु

तुम्हरे मूसल की मार से ही अब

कोरोना को मरना होगा।

🖋सुधीर श्रीवास्तव

         गोण्डा, उ.प्र.              8115285921.


Related Posts

माँ का समर्पण- अनीता शर्मा

December 23, 2021

माँ का समर्पण माँ का समर्पण उसे निभाती एक स्त्री । माँ शब्द अपने में सशक्त,सबको माफ कर चुप रहती।

जीवन भी गणित- सुधीर श्रीवास्तव

December 23, 2021

राष्ट्रीय गणित दिवस (22 दिसंबर) पर विशेष जीवन भी गणित हम और हमारे जीवन का हर पल किसी गणित से

प्रणय की धारा- डॉ हरे कृष्ण मिश्र

December 22, 2021

प्रणय की धारा मन का स्रोत बहुत है गहरा ,मन से निकली प्रणयकी धारा ,मन और धन का खेल निराला,

पैसे ऐंठने तक सीमित हैं- जितेन्द्र ‘कबीर

December 22, 2021

पैसे ऐंठने तक सीमित हैं साक्षात् भगवान का रूप मानतेहैं उसे,कुछ ही हैं लेकिन ऐसे,ज्यादातर ‘डाक्टर’ अंधे हुए पड़े हैंदवाई

रुकना तो कायरो का काम है!-डॉ. माध्वी बोरसे

December 22, 2021

रुकना तो कायरो का काम है! चलते जाए चलते जाए, यही तो जिंदगी का नाम है,आगे आगे बढ़ते जाए,रुकना तो

मृत्यु कविता-नंदिनी लहेजा

December 22, 2021

मृत्यु क्यों भागता हैं इंसान तू मुझसे इक अटल सत्य हूँ मैंजीवन का सफर जहाँ ख़त्म है होतावह मंजिल मृत्यु

Leave a Comment