Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

He narayan par lga do by vijay Lakshmi Pandey

 हे !नारायण  पार  लगा  दो …!! रे ! रँगरेज  मोरी  चुनर रंग दे , धानीं   चटख   गुलाबी    में । …


 हे !नारायण  पार  लगा  दो …!!

He narayan par lga do by vijay Lakshmi Pandey

रे ! रँगरेज  मोरी  चुनर रंग दे ,

धानीं   चटख   गुलाबी    में ।

पीत  बसन्ती  अँचरा  रंग  दे,

जरदोज़ी,  लाल किनारी में।।

रे !  माली मोरे गजरा चुन दे,

गेंदा ,      चंपा   ,जूही    में ।

मैं   मदमारी    मैं  मतवारी  ,

पिया  मिलन  को जाऊँ मैं ।।

पँचतोरिया वह पहिरि चुनरी,

चादर   चमक   निराली  मैं।

तुम  तो    मेरे  परम्  सनेही ,

कारीगरी     तुम्हारी     मैं ।।

रे ! दरपन तुम साँच बताना ,

काहे    भई     पराई    मैं  ।

तुम  तो  बड़े  सयाने  मेरे ,

फिरती   मारी – मारी  मैं  ।।

मुझ पर धूल जमीं बरसों से,

कसक मिलन की बाक़ी मैं ।

निखर रही दिन -दिन मैं प्रियतम,

यौवन    की      तैयारी    मैं ।।

अब  तो नज़र टिकी है तुम पर,

पा   जाऊँ ,    बड़भागी     मैं ।

थोड़ा   सा  अवसर  ही माँगू ,

चरणों    की    अनुरागी  मैं ।।

साँच कहे यह “विजय” विरह में,

अब  तो    कृपा   तुम्हारी  मैं  ।

हे  !   नारायण  पार  लगा दो ,

नैया  भारी  ,      भारी     मैं ।।

हे ! नारायण  पार  लगा  दो ।

नैया  भारी ,     भारी     मैं  ।।

               विजय लक्ष्मी पाण्डेय

               एम. ए., बी.एड.(हिन्दी)

               स्वरचित  मौलिक रचना

                       आजमगढ़, उत्तरप्रदेश


Related Posts

स्थानीय भाषाओं में नवाचार कार्यक्रम चलाया है

March 5, 2023

भावनानी के भाव  स्थानीय भाषाओं में नवाचार कार्यक्रम चलाया है नवाचार में तीव्र विकास करने समृद्ध करने भाषाई अड़चनों को

हे राम!! | Hey ram

March 5, 2023

हे राम!! राम तुम क्यूं ना बन सके प्रैक्टिकल,कि जब मेघनाद का तीर लगा लखन को,क्यों तुमने द्रवित किया था

द्वारिका में बस जाओ

March 5, 2023

 द्वारिका में बस जाओ वृंदावन में मत भटको राधा, बंसी सुनने तुम आ जाओ । कान्हा पर ना इल्जाम लगे,

सब्र। सब्र पर कविता| kavita -sabra

March 5, 2023

 सब्र। जब आंखें नम हो जाती है, जब आत्मा सहम जाती है, उम्मीद जिंदा नहीं रहती, जिंदगी गम से भर

मेरी दादी माँ| meri dadi maa

March 5, 2023

 मेरी दादी माँ आज की शाम मेरी दादी के नाम कर रहे सब आज तुम्हारी बातें इकट्ठा हो घर के

नम्रता का आभूषण धारण करना होगा

March 4, 2023

 भावनानी के भाव नम्रता का आभूषण धारण करना होगा अपना जीवन सुखी बनाना है तो  अटके काम बनाना है तो 

PreviousNext

Leave a Comment