Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Harna mat man apna by jitendra kabir

 हारना मत मन अपना कारोबार अथवा नौकरी में आ रही परेशानियों से हार मत बैठना कभी मन अपना, धीरज से …


 हारना मत मन अपना

Harna mat man apna by jitendra kabir

कारोबार अथवा नौकरी में आ रही

परेशानियों से हार मत बैठना

कभी मन अपना,

धीरज से लेकर काम थोड़ा

उन्हें हल करने की कोशिश करना,

क्योंकि जरा सोचो

तुम्हारे पास कम से कम ऐसा

कुछ है तो सही,

दुनिया में बहुतों के लिए कारोबार या नौकरी

भी है एक सपना।

घर-परिवार, नाते-रिश्तेदारी में चल रही

कलह से हार मत बैठना

कभी मन अपना,

करना पड़े समझौता थोड़ा

शांति बनाए रखने को तो जरूर करना,

क्योंकि जरा सोचो

तुम्हारे पास यह सब कम से कम

हैं तो सही

दुनिया में बहुतों के पास तो घर-परिवार

ही नहीं है अपना।

जिंदगी में चल रही उथल-पुथल और

कठिनाईयों से हार मत बैठना

कभी मन अपना,

ठंडे दिमाग से सोचकर थोड़ा

इसे जीवन का ही भाग समझना,

क्योंकि जरा सोचो

तुम्हारे पास कम से कम

जीवन है तो सही

दुनिया में बहुत लोग तो कामयाब ही नहीं हो पाते

जीवन बचाने में अपना।

                                             जितेन्द्र ‘कबीर’

यह कविता सर्वथा मौलिक अप्रकाशित एवं स्वरचित है।

साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’

संप्रति – अध्यापक

पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश

संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

हार क्यों मान ली जाए?- जितेन्द्र ‘कबीर’

January 6, 2022

हार क्यों मान ली जाए? बुरे से बुरा क्या हो सकता हैहमारे साथ?यही कि हमारी धन – संपत्तिहमारे हाथ से

सफेद आसमां- जितेन्द्र ‘कबीर’

January 6, 2022

सफेद आसमां कड़ाके की सर्दी मेंरजाई का मोह छोड़ पाओ अगरतो निकलो बाहर जराआंगन चौबारे तक, देखो ऊपर!आसमान बरसा रहा

खट्टी मीठी यादें – डॉ इंदु कुमारी

January 6, 2022

खट्टी मीठी यादें आती है मानस पटल परउभरकर वो सुनहरी यादें प्रेम रस में भीगा -भींगामधुरमय स्नेहिल सौगातें जिनकी यादें

नव वर्ष – डॉ. इन्दु कुमारी

January 6, 2022

नव वर्ष नववर्ष तो नववर्ष हैअंग्रेजी हो या हिन्दी मधुमय हो जीवन येनई उल्लास के साथ स्फुरण हो विलक्षण ऐतिहसिक

पैगाम – डॉ. इन्दु कुमारी

January 6, 2022

पैगाम ह्रदय को न बंजर होने देनालगाओ प्रेम के पौधे भी स्नेह से सींच -सींच करकेउगाओ प्रेम वाटिका भी मिली

अजीज मेरे- डॉ. इन्दु कुमारी

January 6, 2022

अजीज मेरे अलविदा ना कहना मुझेदिसम्बर की तरह मुझेआती है जनवरी आयेखुशियाँ भी ढेरों लाएं महकती रहे बगिया तेरीचहकती रहे

Leave a Comment