हमनें कब कहा….???
हमनें कब कहा…?
ये हड्डियां कमज़ोर हो गई ।
लोगों नें बताया ,
हड्डियां बूढ़ी हो गई।।
हमनें कब कहा …..?
ये हड्डियां कमज़ोर हो गई…!!
डॉक्टर नें बताया —!!
कमीं कैल्शियम की हो गई ..,
कहीं गठिया तो कहीं ,
टेढ़ी हो गई …!!
गर्म ही रखना इन्हें ,
ये तो बरबाद हो गई …!!
हमनें कब कहा —?
ये हड्डियां कमज़ोर हो गई ..!!
जन्म-पत्री नें बताया—
वक्त लौटनें का आया …।
घुटनों नें बताया –,
तू लाचार हो गई …!!
हमनें कब कहा —??
ये हड्डियां कमज़ोर हो गई …!!
बेटों नें बताया—
मत करो बेकार बातें…!😢
अभी और ये चलेगी …,
अच्छे -भले हैं सारे …!!
और “भूख” ने सताया तो ये जवान हो गई …।।
हमनें कब कहा –??
ये हड्डियां कमजोर हो गईं …!!!✍️