Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Hal-a-dil by Mahesh Ojha

 हाल-ए-दिल हाल अपना सुनाएं हम कैसे उन्हें, वो तो ग़ैरों की महफ़िल में रमे जा रहे। एक नज़र भी ना …


 हाल-ए-दिल

Hal-a-dil by Mahesh Ojha

हाल अपना सुनाएं हम कैसे उन्हें,

वो तो ग़ैरों की महफ़िल में रमे जा रहे।

एक नज़र भी ना देखें वो मेरी तरफ़,

बेरुखी से हम उनकी मरे जा रहे।।

हाल अपना …

वो जो ख्वाबों में अक्सर सताते रहे,

दिल पे बिजली हमेशा गिराते रहे।

बन कर भानमती आज महफ़िल में हर,

प्राणघातक वो दिल पर कहर ढा रहे।।

हाल अपना …

माना कोमल हृदय उनका दिल है बड़ा,

काली नागन सी ज़ुल्फ़ें घटा है जड़ा।

कोई देखे जो जी भर उन्हें एकटक,

लुट के कंगाल हो वो खड़ा ही खड़ा।।

हाल अपना …

रूप दरपन में उनका समाता नहीं,

तन की खुशबू मधुबन खपा पाता नहीं।

होंठ ऐसे रसीले हैं मीठे शहद,

कोयल भी बोली में पार पाता नहीं।।

हाल अपना …

दिल की हसरत है उनसे कहूँ बात वो,

दबी चाहत में उलझी है जज़्बात जो।

पर ज़ुबां ना कहे जो कहे है नज़र,

बीते आग़ोश में संग कोई शाम तो।।

हाल अपना …

                            श्री महेश ओझा
                                गोरखपुर


Related Posts

मेरे किस्से -सतीश सम्यक

February 7, 2022

मेरे किस्से- सतीश सम्यक तुम्हें पता थाकिमैं तुम्हें पसंद करता हूँ।तभी तो तुम ,मुझे जलाने की खातिरनाम लिया करती थी

बेरोजगार हूं-दीप मदिरा

February 7, 2022

बेरोजगार हूं कभी कट्टर हिंदूवादी हूं कभी कट्टर भाजपा समर्थक हूं कभी कट्टर मोदी समर्थक हूं कभी कट्टर योगी समर्थक

जाति -पाति- -सिद्धार्थ गोरखपुरी

February 6, 2022

जाति -पाति जाति-पाति में मत उलझो ,रहना है हमें हर ठाँव बराबर।सिर के ऊपर सूरज तपता ,तो पाँव केनीचे छाँव

नब्ज/नेता- सधीर श्रीवास्तव

February 6, 2022

नब्ज/नेता मैं नेता हूं मगर मैं दूसरे किस्म का नेता हूंगली गली नहीं भटकताजनता की नब्ज नहीं टटोलता,क्योंकि मुझे खुद

गाँधी जी तुम्हें प्रणाम- सुधीर श्रीवास्तव

February 6, 2022

गाँधी जी तुम्हें प्रणाम हे बापू हे राष्टृपिता संत साबरमती केपुजारी अहिंसा केतुम्हें नमन हैकोटि कोटि प्रणाम है।देश में आज

दोस्तों के नाम की शाम-सुधीर श्रीवास्तव

February 6, 2022

दोस्तों के नाम की शाम आइए!कुछ करते नहीं तो बस इतना करते हैं,एक शाम दोस्तों के नाम करते हैं,मौज मस्ती

Leave a Comment