Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Ganga kavita by anita sharma jhasi

 गंगा तू कितनी निर्मल है,तू कितनी पावन है। अमृत की धारा है,कि पुण्य फल दाता है। कितनो के माँ पाप …


 गंगा

Ganga kavita by anita sharma jhasi

तू कितनी निर्मल है,तू कितनी पावन है।

अमृत की धारा है,कि पुण्य फल दाता है।

कितनो के माँ पाप धोये,कितनो को तारा है।

तू शीतल धारा है,पालन हारा है माँ गंगे।

मुक्ति जन को देती है,पिण्ड को स्वीकारती।

है प्रताप धार माँ,उतारूँ तेरी आरती।

तट पर तपस्वी का वास है,सुधारते योनि को।

त्रिवेणी का संगम जहाँ रोज तरते सारथी।

शिव की जटा में विराजती,वेग प्रबल चाल है।

कितने खेतों को सींचती,कितनों को तारती।

भागीरथ के तप से ,भागीरथी कहाती है।

जय जय गंगे,जय हो माँ गंगा।

गंतव्य की ओर बढ़ रही,गोमुख से उदगम तेरा।

हे पुण्य निर्मल माँ,धरा को पुण्य आशीष दे।

जय जय जय माँ गंगा,बहुत पुण्य फलदायिनी।

—–अनिता शर्मा झाँसी

——स्वरचित/मौलिक रचना


Related Posts

समस्त रक्तदान दाताओं

May 25, 2022

समस्त रक्तदान दाताओं देख रही आज मानव सेवा चैन के जरिएएक-एक रक्त की बूंद को तरसे लोगअपनों के जान बचाने

अतीत से परे आगे की ओर बढ़े!

May 25, 2022

अतीत से परे आगे की ओर बढ़े! मुड़ कर ना देखो,जो पीछे छूट गया,आगे बढ़कर लिखो,अपना भविष्य नया! कुछ छुटने

यथार्थ मार्ग!

May 25, 2022

 यथार्थ मार्ग! कुरीतियां और बुरी आदतों को बदलें, इस जिंदगी की राह में थोड़ा और संभले, जितनी हो गई गलतियां

बेबाक हो जाए

May 25, 2022

 बेबाक हो जाए। चुनौतियों का सामना करते हैं, सच्चाई के लिए लड़ते हैं, इंसानियत पर डट कर चलते हैं चलो

चालाक लोमड़ी

May 25, 2022

 चालाक लोमड़ी! भरी दोपहर में एक दिन लोमड़ी भटके, कर रही थी भोजन की तलाश, दिखे उसे बेल में अंगूर

कुबूल है

May 24, 2022

 “कुबूल है” कुबूल है मुझे तेरी मन मर्ज़ियां कुबूल है चाहत की बौछार कर दूँ तेरी अदाओं पर निसार होते,

PreviousNext

Leave a Comment