Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

lekh

fitkari ek gun anek by gaytri shukla

शीर्षक – फिटकरी एक गुण अनेक फिटकरी नमक के डल्ले के समान दिखने वाला रंगहीन, गंधहीन पदार्थ है । प्रायः …


शीर्षक – फिटकरी एक गुण अनेक

fitkari ek gun anek by gaytri shukla

फिटकरी नमक के डल्ले के समान दिखने वाला रंगहीन, गंधहीन पदार्थ है । प्रायः इसे शेविंग किट में रखा जाता है और आफ्टर शेव प्रयोग किया जाता है । हल्का सा कटने पर इसके प्रयोग से रक्तस्राव बंद हो जाता है । बस इतना ही नहीं यह फिटकरी अनोखे गुणों की खान है । जानकारी के अभाव में हम इसके गुणों का लाभ नहीं उठा पाते ।
फिटकरी पानी को साफ करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है, यह पानी को पीने लायक बनाता है गंदगी दूर करके । पौधों पर फिटकरी घुला पानी डाल कर देखिए, पौधों की वृद्धि होगी वे स्वस्थ होंगे ।

रसोई में भी इसका विविध प्रयोग किया जाता है । चिप्स बनाते समय उसके पानी में एक चुटकी डाल दीजिए और उजले उजले चिप्स पाइए ।
महिलाओं की यूरीन इन्फेक्शन की गंभीर समस्या में भी यह कारगर है । फिटकरी घुले पानी से प्राइवेट पार्ट की सफाई करें लाभ मिलेगा ।
दाँतों में जमा कैविटी से छुटकारा मिलेगा फिटकरी से और यह माऊथवाश का भी काम करती है ।
फिटकरी का आयुर्वेद में बहुत अच्छा प्रयोग है । यह औषधि बनाने में भी प्रयोग किया जाता है । कई सौंदर्य प्रसाधन में भी इसका प्रयोग किया जाता है, क्योंकि इसके प्रयोग से त्वचा में कसावट आती है हमें युवा बनाए रखती है ।
बालों से जाएँ, रूसी हटाना हो तो फिटकरी घुले पानी से बालों में मसाज करके दस मिनट के लिए छोड़ दें फिर अच्छे शैम्पू से सिर धो लें । इस तरह भी काम आती है फिटकरी ।
खाँसी और अस्थमा में इस पदार्थ का प्रयोग लाभकारी होता है ।
ये तो हुई कहाँ कहाँ फिटकरी काम आती है, इस पर चर्चा । इसका प्रयोग कैसे करें यह एक अलग ही बात है, क्योंकि कभी भी फिटकरी का प्रयोग सीधे – सीधे न करें यह बहुत तेज होता है जिसे हमारा शरीर या पौधे बर्दाश्त नहीं कर पाते । हमेशा शुद्ध जल मिलाकर ही प्रयोग करें । कटने छिलने पर इसकी डली को सीधे उस स्थान पर रगड़ सकते हैं, पर बहुत कम समय के लिए ।
फिटकरी को कभी भी खुला न रखें, एयर टाइट कंटेनर में रखें सुरक्षित रहेगी ।
तो देखा आपने हमारे घर में वैद्य मौजूद है और हमें पता भी नहीं होता । प्राथमिक उपचारक है फिटकरी रानी । ध्यान रहे गंभीर समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह बिना कोई काम न करें ।
गायत्री शुक्ला
रायपुर (छ .ग .)


Related Posts

अनुभव का खजाना…-तमन्ना मतलानी

March 26, 2022

नन्हीं कड़ी में…. आज की बात अनुभव का खजाना… हम अपने जीवन में विभिन्न प्रकार के कार्य करते हैं। इन

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च 2022 – न्यायसंगत डिजिटल फाइनेंस

March 25, 2022

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च 2022 – न्यायसंगत डिजिटल फाइनेंस उपभोक्ताओं में जागरूकता सृजित करने 14 से 20 मार्च

शांत और परोपकारी स्वभाव सुखी जीवन का मूल मंत्र!!

March 25, 2022

शांत और परोपकारी स्वभाव सुखी जीवन का मूल मंत्र!! स्वयं को माचिस की तीली बनाने की बजाय, शांत सरोवर बनाएं

मतदाताओं ने पारदर्शी राजनीति पर मोहर लगाई!!!

March 25, 2022

मतदाताओं ने पारदर्शी राजनीति पर मोहर लगाई!!! उम्मीदवारों के साथ उनके नेतृत्व चेहरे की घोषणा मतदाताओं को प्रभावित करने में

आओ होली पर्व उत्सव से प्रेरणा लें!!

March 25, 2022

आओ होली पर्व उत्सव से प्रेरणा लें!! होलिका दहन के साथ हम अपनी नकारात्मकता और बुराइयों का दहन कर भाईचारे

बुजुर्गों की सेवा का फ़ल

March 25, 2022

बुजुर्गों की सेवा का फ़ल जब कोई बुजुर्ग निशब्द तुम्हारे झुके सिर पर अपनी कंपकंपाती उंगलियां फिरादे, समझो वरदान ख़ुशी

Leave a Comment