Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

lekh

fitkari ek gun anek by gaytri shukla

शीर्षक – फिटकरी एक गुण अनेक फिटकरी नमक के डल्ले के समान दिखने वाला रंगहीन, गंधहीन पदार्थ है । प्रायः …


शीर्षक – फिटकरी एक गुण अनेक

fitkari ek gun anek by gaytri shukla

फिटकरी नमक के डल्ले के समान दिखने वाला रंगहीन, गंधहीन पदार्थ है । प्रायः इसे शेविंग किट में रखा जाता है और आफ्टर शेव प्रयोग किया जाता है । हल्का सा कटने पर इसके प्रयोग से रक्तस्राव बंद हो जाता है । बस इतना ही नहीं यह फिटकरी अनोखे गुणों की खान है । जानकारी के अभाव में हम इसके गुणों का लाभ नहीं उठा पाते ।
फिटकरी पानी को साफ करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है, यह पानी को पीने लायक बनाता है गंदगी दूर करके । पौधों पर फिटकरी घुला पानी डाल कर देखिए, पौधों की वृद्धि होगी वे स्वस्थ होंगे ।

रसोई में भी इसका विविध प्रयोग किया जाता है । चिप्स बनाते समय उसके पानी में एक चुटकी डाल दीजिए और उजले उजले चिप्स पाइए ।
महिलाओं की यूरीन इन्फेक्शन की गंभीर समस्या में भी यह कारगर है । फिटकरी घुले पानी से प्राइवेट पार्ट की सफाई करें लाभ मिलेगा ।
दाँतों में जमा कैविटी से छुटकारा मिलेगा फिटकरी से और यह माऊथवाश का भी काम करती है ।
फिटकरी का आयुर्वेद में बहुत अच्छा प्रयोग है । यह औषधि बनाने में भी प्रयोग किया जाता है । कई सौंदर्य प्रसाधन में भी इसका प्रयोग किया जाता है, क्योंकि इसके प्रयोग से त्वचा में कसावट आती है हमें युवा बनाए रखती है ।
बालों से जाएँ, रूसी हटाना हो तो फिटकरी घुले पानी से बालों में मसाज करके दस मिनट के लिए छोड़ दें फिर अच्छे शैम्पू से सिर धो लें । इस तरह भी काम आती है फिटकरी ।
खाँसी और अस्थमा में इस पदार्थ का प्रयोग लाभकारी होता है ।
ये तो हुई कहाँ कहाँ फिटकरी काम आती है, इस पर चर्चा । इसका प्रयोग कैसे करें यह एक अलग ही बात है, क्योंकि कभी भी फिटकरी का प्रयोग सीधे – सीधे न करें यह बहुत तेज होता है जिसे हमारा शरीर या पौधे बर्दाश्त नहीं कर पाते । हमेशा शुद्ध जल मिलाकर ही प्रयोग करें । कटने छिलने पर इसकी डली को सीधे उस स्थान पर रगड़ सकते हैं, पर बहुत कम समय के लिए ।
फिटकरी को कभी भी खुला न रखें, एयर टाइट कंटेनर में रखें सुरक्षित रहेगी ।
तो देखा आपने हमारे घर में वैद्य मौजूद है और हमें पता भी नहीं होता । प्राथमिक उपचारक है फिटकरी रानी । ध्यान रहे गंभीर समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह बिना कोई काम न करें ।
गायत्री शुक्ला
रायपुर (छ .ग .)


Related Posts

वंदे मातरम – देश अपने अगले 25 वर्ष की नई यात्रा शुरू कर रहा है

August 10, 2022

भारतस्वतन्त्रतादिनम् ‘अगस्त’-मासस्य पञ्चदशे (१५/८) दिनाङ्के राष्ट्रियोत्सवत्वेन आभारते आचर्यते  वंदे मातरम – देश अपने अगले 25 वर्ष की नई यात्रा शुरू

हरियाणा का जर्रा-जर्रा आज़ादी के लिए खून से भीगा है

August 10, 2022

 हरियाणा का जर्रा-जर्रा आज़ादी के लिए खून से भीगा है स्वतंत्रता आंदोलन की आग में पूरा हरियाणा जल उठा था।

अमृत महोत्सव के जश्न में, कहाँ खड़े हैं आज हम?

August 10, 2022

 अमृत महोत्सव के जश्न में, कहाँ खड़े हैं आज हम? (विश्व की उदीयमान प्रबल शक्ति के बावजूद भारत अक्सर वैचारिक

जानवरों में तेजी से फैल रही लम्पी स्किन घातक बीमारी

August 8, 2022

 जानवरों में तेजी से फैल रही लम्पी स्किन घातक बीमारी ढेलेदार त्वचा रोग एक वायरल बीमारी है जो मवेशियों और

स्तनपान से हटता ध्यान, हो कैसे अमृत का पान ?

August 8, 2022

स्तनपान से हटता ध्यान, हो कैसे अमृत का पान ? बदलते दौर में नई और आधुनिक माताओं में स्तनपान की

बढ़े चलो /badhe chalo

August 8, 2022

बढ़े चलो  भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा, गर्व की अभिव्यक्ति कर युवाओं में देशभक्ति की गहरी भावना पैदा

Leave a Comment