Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Etana kaphi hai by Jitendra kabir

 इतना काफी है वो कहते हैं कि लिखने से तेरे क्रांति आ जाए इतना महान भी तू लेखक नहीं, मैं …


 इतना काफी है

Etana kaphi hai by Jitendra kabir

वो कहते हैं

कि लिखने से तेरे क्रांति आ जाए

इतना महान भी तू लेखक नहीं,

मैं कहता हूं

कि पढ़कर मुझे अच्छी-बुरी कोई भी प्रतिक्रिया

देने को तेरा दिल मचल जाए

शुरूआत के लिए इतनी चिंगारी काफी है।

वो कहते हैं

कि लिखने से तेरे किसी का 

जीवन बदल जाए

इतना महान भी तू लेखक नहीं,

मैं कहता हूं

कि पढ़कर मुझे बदलाव की बात भी 

मन में तेरे उतर पाए

शुरूआत के लिए इतना प्रभाव काफी है।

वो कहते हैं

कि लिखने से तेरे किसी की

मुश्किलें कम हो जाएं

इतना महान भी तू लेखक नहीं,

मैं कहता हूं

कि पढ़कर मुझे किसी के अंतर्मन को

सांत्वना ही मिल जाए

शुरूआत के लिए इतना जुड़ाव काफी है।

                                     जितेन्द्र ‘कबीर’

साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’

संप्रति – अध्यापक

पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश


Related Posts

कोशिश- अनीता शर्मा

November 23, 2021

 “कोशिश” कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। हिम्मत से आगे बढ़ कर प्रयत्न करते जाना है। मन में

आहत – सुधीर श्रीवास्तव

November 23, 2021

 आहत  कितना आसान है  किसी को आहत करना, जले पर नमक छिड़कना । पर जरा सोचिए कोई आपको यूँ आहत

जीवन रूपी चाय-डॉ. माध्वी बोरसे!

November 23, 2021

जीवन रूपी चाय! बचपन हमारा, सफेद दूध जैसा, जिंदगी ने लगाया, उबाल यह कैसा, कोई ना, जिंदगी को एक स्वादिष्ट

उड़ गई तितली- देवन्ती देवी चंद्रवंशी

November 22, 2021

 उड़ गई तितली कैसे कहूॅ॑ सखी कुछ कही न जाए मन हुई तितली देखो उड़ती जाए कैसे रोकूॅ॑ मेरी बावरी

खाया पिया कुछ नहीं ग्लास तोड़ा बारह आना-जयश्री बिर्मी

November 22, 2021

 खाया पिया कुछ नहीं ग्लास तोड़ा बारह आना किसान कानून की वापसी कही गढ़ आला पन सिंह गेला न बन

किस्से मोहब्बत के-तेज देवांगन

November 22, 2021

 किस्से मोहब्बत के किस्से मोहब्बत के किसको सुनाएं, सब यहां कहानीकार बने है। लिख दूं गजल मैं, गर किताबों पे,

Leave a Comment