Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

lekh

Ek bar phir sochiye by jayshree birmi

 एक बार फिर सोचिए आज शाहरुख खान का बेटा हिरासत में पहुंचा हैं ,क्या कारण हैं?शाहरुख खान ने एक बार …


 एक बार फिर सोचिए

Ek bar phir sochiye by jayshree birmi

आज शाहरुख खान का बेटा हिरासत में पहुंचा हैं ,क्या कारण हैं?शाहरुख खान ने एक बार बोला था कि जो मैं अपनी जवानी में नहीं कर पाया वो में अपने बेटे को करने दूंगा क्या ऐसी मंशा होती हैं किसी भी अभिभावक की, कि उसका बच्चा नशे में लिप्त हो? अपनी प्रसिद्धि के नशे में सब देश के प्रति अपना कर्तव्य भूल जाते हैं।फिर उसमे नशे की बात हो या देश विरुद्ध बयानबाजी हो।जिस देश में तुम रह रहे हो उसी के बारे में वाणी विलास सही नहीं हैं, आज जो नाम और ऐश्वर्य तुम्हारे पास हैं वह इसी देश ने तुम्हे दिया हैं।ये आज की बात नहीं है इन लोगो ने अपनी दुनियां ही ऐसी बनाई हैं जहां नैतिकता और जीवनमूल्यों का कोई मोल ही नहीं हैं अगर पुरानी बाते देखें तो सब मिथ्या लगेगा जैसे सिनेमा के पटल पर होता हैं,एकदम क्षणिक।

कुछ समय पहले

आमिर खान और किरण (खान) के वैवाहिक जीवन की समाप्ति की बात सुन  मन में खयाल आया कि अपने आप को समाज का दर्पण समझने वाले लोग अपने फैंस को  कैसा रोलमॉडल देंगे?

वैसे तो राजकपूर को छोड़ नर्गिस ने अपने से छोटे सुनिलदत्त से शादी की।गीता दत्त और गुरु दत्त की प्यार भरी जिंदगी में वहीदा रहमान का दखल।किशोर कुमार की तीन तीन शादियां,धर्मांद्र और मीना कुमारी की प्रेम कहानी किसी से भी छुपी नहीं हैं।और बाद में हेमा मालिनी से प्यार और शादी।और रेखा की कहानी से सब परिचित हैं।विनोद मेहरा से अमिताभ बच्चन तक और बाद में मुकेश अग्रवाल से शादी।और मुकेश की मौत के बाद मांग में १० ग्राम सिंदूर आश्चर्य की बात नही है क्या?

 ये कहानियां सुरैया,नर्गिस से ले कर आलिया भट्ट तक ,सब ने एक के साथ संबध छोड़ दूसरे और कभी तो तीसरे के साथ भी रिश्ते बना लेते है।शादी तक बात पहुंच ने के बाद भी रिश्ता खत्म होते हुए देखे है। प्रमाण दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर का  प्यार और शादी रणवीर सिंघ से। इसमें कैटरीना कैफ पहले सलमान खान के साथ,फिर रितिक रोशन और रणवीर कपूर के साथ,रणवीर कपूर के साथ  तो शादी तक बात पहुंची और फिर सब समाप्त।अब रणवीर कपूर आलिया भट्ट से शादी करेगा ऐसा सुनाई देता हैं।

 ऐसे तो अनगिनत किस्से है शायद हरेक नायक और नायिका की एक नहीं अनेक रिश्ते रहे उसमें से कुछ का तो अंजाम बहुत बुरा भी हुआ जैसे परवीन बॉबी,दिव्या भारती,श्रीदेवी और कितनी भी अभिनेत्रियां!

दुनिया भर की बेइमानिया और काले काम करने वालों और करोड़ों कमाने वालों और अपना अंपायर खड़ा करने वालों की नैतिक हैसियत कितनी रह जाती है जब उनको हिरासत में लिया जाता हैं,एकदम घिनौना गुनाह करने की वजह से,जिस में अपने देश की नारी के सम्मान को ठेस!नहीं ठेस नहीं नारी के सम्मान को विदेशों में बेचने वाले इन भेड़ियों के लिए मौत भी छोटी सजा होगी।कुंद्रा साब क्यों अपनी बीवी की ऐसी फिल्में बनाते नहीं,वह भी तो हीरोइन हैं।

ऐसी हीरोइनें भी कैसे बड़े बड़े शो में आके तन के खड़ी होती हैं,शर्म हया छोड़ के? अब कैसे सामना करेंगी जनता का जिसने इतने मान सम्मान दिया? ये तो अभी एक ही है जो सामने आया हैं फिल्मी दुनियां में सिर्फ यही कुछ भरा पड़ा हैं तो क्यों देखे हम अपनी मेहनत की कमाई लूटा कर इन अनैतिक लोगो की फिल्में?

 अब जिनको अपना युवा धन  अपना आदर्श मानते है। उनके जैसे कपड़े और स्टाइल्स करते है उनके उपर इन सब कथित प्रेम सम्बन्ध और उसके अंत क्या प्रभाव पड़ेगा। कहां से लायेंगे जीवन के लिए आदर्श ,रोल मॉडल ये सोचने वाली बात हैं, समाज की अग्रणियो के लिए।कौन जिम्मेवार हैं आज के समाज के नैतिक पतन के लिए? जरा सोचिए।

जयश्री बिर्मी

अहमदाबाद


Related Posts

बड़वा का प्राचीन झांग-आश्रम जहां बादशाह जहांगीर ने डाला था डेरा

January 19, 2023

बड़वा का प्राचीन झांग-आश्रम जहां बादशाह जहांगीर ने डाला था डेरा 1620 ईसवी के आस -पास मुग़ल बादशाह (सलीम) जहांगीर

‘गोल’ माल: पेले और पालेकर |Golmal : pele aur palekar

January 15, 2023

‘गोल’ माल : पेले और पालेकर दिसंबर के अंतिम सप्ताह में, फुटबाल के खेल में दंतकथा स्वरूप ब्राजिलियन फुटबालर एडिसन

धैर्य | dhairya

January 15, 2023

धैर्य बचपन से सुनते आएं हैं धैर्य से काम लो तो फल जरूर मिलेंगे।आजकल के ज़माने में धैर्य खत्म होता

भारतीय कौशल नारी सब पर भारी

January 15, 2023

भारतीय कौशल नारी सब पर भारी आओ नारी शक्ति को भारत की सफ़लता की गाथा बनाएं नारी शक्ति को भारत

हिन्दी हमारी कितनी? | Hindi hamari kitni?

January 13, 2023

हिन्दी हमारी कितनी? हिंदी दिवस की शुभकामनाएं के अनगिनत msg पाएं किंतु कैसे छुड़वा पाएंगे अंग्रजी के पाश से? Msg

बने विजेता वो सदा, ऐसा मुझे यकीन। आँखों में आकाश हो, पांवों तले जमीन

January 13, 2023

 बने विजेता वो सदा, ऐसा मुझे यकीन। आँखों में आकाश हो, पांवों तले जमीन।।     जीवन में सफल होने के

PreviousNext

Leave a Comment