Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

lekh

Ek aur natwarlal by jayshree birmi

 एक और नटवरलाल  एक वो नटवरलाल था जिसमे ताज महल,सांसद भवन और न जाने क्या क्या बेच दिया था और …


 एक और नटवरलाल 

Ek aur natwarlal by jayshree brimi

एक वो नटवरलाल था जिसमे ताज महल,सांसद भवन और न जाने क्या क्या बेच दिया था और कानून की पकड़ में आने का नाम न ले रहा था वैसा ही ये भी हैं।

कुछ दिन पहले ही अखबार में पढ़ा था इन कारनामों के बारे में जो केरला का किस्सा हैं।उसका नाम मोनसन मावुक्कल हैं और उम्र ५१ साल।वैसे तो गरीब परिवार से आने वाला एक आम इंसान हैं ये किंतु ईजी मनी के लालच में पहले छोटी मोटी हेराफेरी करता रहा।उसकी पत्नी शिक्षिका थी और वह उसके साथ इतुक्की जिल्ले के एक गांव में रहता था।वहां वह इलेक्ट्रिशन का काम करता  था ।और  भी छोटे मोटे काम कर लेता था।बाद में कोची में पुरानी कारों के ले– बेच का धंधा करने लगा। उसमें भी बेईमानी करता था और चोरी की कारें बेचता पकड़ा गया था।लेकिन अब उसने एक भ्रम जाल बिछाई थी।

अपनी वेबसाइट पर एक अलग ही पहचान बनाई थी उसने।जिसमे वह प्राचीन और दुर्लभ कृतियों का अंतरराष्ट्रीय व्यापारी था,विश्वशांति परिषद का सभ्य था,प्रवासी मलयालम फेडरेशन का प्रणेता था,पुरातत्व विज्ञान का मास्टर था,कॉस्मेटोलॉजी में भी पोस्ट डॉक्टरेट किया हुआ था, निकासकार, और मोटिवेशनल स्पीकर भी था, और यूट्यूबर भी था।

 कोची में एक बहुत बड़ा बंगला था जो उसने किराए पर ले रखा था।जिसके बाहर एक कारों का कारवां खड़ा था जिसमे महंगी से महंगी कारें थी।जिसमे बीएमडब्ल्यू, ऑडी,रेंजर रोवर, मर्सीडिज,बैक्सटर,रोल्स रॉयल और डॉज जैसी महंगी गाडियां थी।

  और एक म्यूजियम भी था उसी बंगले में, जिसमें सोने चांदी के प्राचीन डिजाइन वाले गहने, जो दिमाग को सन्न करदेते थे और विदेशियों को तो चकित करदेते थे।जिसे वे लोग बिना मॉल तौल के ले लेते थे।उसके खजाने में देखें तो, ईशु के वस्त्र जो वे पहनते थे उसका टुकड़ा,जुडास को दी गई रिश्वत के ३० सिक्के,पैगंबर साहब का बर्तन जिसमे वे खाना खाते थे,टीपू सुलतान का सिंहासन,राजा रवि वर्मा और द विंची के  चित्रकारी के असल चित्र,छत्रपति शिवाजी की भगवद गीता जो वे हमेशा अपने पास रखते थे,मोजिस जा अधिकारदंड,नारायण गुरु की लकड़ी, त्रावनकोर  महाराजा का सिंहासन,मैसूर पैलेस की ओरिजनल टाइटल डीड, दुनियां सबसे पहला ग्रामोफोन,बाइबल की सबसे पेहले  छपी कोपी, ये सब उसके धनिक ग्राहकों के लिए था।और छोटे ग्राहकों के लिए छोटी छोटी कलाकृतियां थी जो व्हेल मछली की हड्डी से बनी हुई थी,या हाथीदांत से बनी हुई थी।इन सभी की फोटो वह अपनी वेबसाइट पर रख छोटे छोटे ग्राहक ही नहीं बड़े बड़े राज करण  के लोग,व्यापारी,फिल्मी दुनियां की बड़ी बड़ी हस्तियां सभी को प्रभावित कर ठग लेता था।उसके ग्राहकों में पुलिस अधिकारियों का भी स्थान था।कई वीआईपी नेताओं ने तो उसके बंगले में स्थित प्राचीन सिंगासनों में शान से बैठ फोटो  भी खिंचवाई थी।कई पुलिस वालों को छोटी मोटी भेंटे दे उन्हे रिझा के रखता था।एक बड़े अफसर को तो ५५ लाख रुपए की हाथ घड़ी भेंट दी थी।इसी लिए पुलिस वाले की मीठी नजर की मेहर में उसका का धान्धा पनप रहा था।

 उसने अलग अलग ६ लोगों से अंतरराष्ट्रीय हीरों के व्यापार और उसके एंटीक के धंधे के लिए कुल २४ करोड़ जीतने रुपए का कर्जा लिया था।जब उन लोगों ने उसे कर्जा चुकाने के लिए कहा तो उसने सरकार में फेमा के तहत उसकी रकम को रोके रक्खे जाने का बहाना किया और एक बड़े बैंक का स्टेटमेंट  दिखया जिसमे काफी  बैलेंस था। उसने ये भी बताया कि प्रधानमंत्री से मिल वह अपनी मुश्किलों की चर्चा कर अपने पैसे छुड़वा लेगा।उसका एक पार्टनर भी था जिसे किसी ने कभी देखा नहीं था और न ही पुलिस उसे ढूंढ पाई हैं।ऐसे जूठ के सहारे वह अपने आप को बचा नहीं सका और उसके वही ६ लोग जिनसे कर्ज लिया था उन्होंने कानूनी कार्यवाही की और फिर सभी जो उसके साथ फोटो में   थे उनकी तो धीग्धी बंध गई,सब को कानुनी  कार्यवाही का डर लगने लगा।जिसमे लोकल पुलिस को छोड़ क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही की, तब तथ्य सामने आए वे चौकाने वाले थे। हू इज हू की यादि में स्थान पाने वाले की करतूतें धीरे धीरे  सामने आने लगी।

उसकी सभी चीजें जो प्राचीन गहने हो या एंटीक फर्नीचर हो सभी नकली थे। व्हेल मछली की हड्डी या हाथीदांत से बने एंटीक उंट की हड्डी से बनवाएं थे किसी कारीगर से जिसे उसकी मजदूरी तक नहीं दी थी।अपना  बैंक स्टेटमेंट जो सभी को दिखा रहा था , उस  बैंक में उसका अकाउंट ही नहीं था।एक एक करके सारी कारस्तानियां  बाहर आने लगी उसका तंत्र जो जूठ की नीव पर खड़ा था वह ऐसा गिरा कि बात न पूछो।जूठ के पांव नहीं होते और वह पकड़ा तो गया लेकिन उसके संपर्क में आए लोगों की भी निंदे हराम हो गई थी।

  इसके अलावा उसके वहां काम करने वाली की १७ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का भी वह अपराधी था जो वह पकड़ा गया तब तक उसकी अस्मत लूटता रहा,उसने भी बाद में पुलिस केस किया था। 

अब बहुत सी धाराओं में कार्यवाही के इंतजार में जेल में बंद पड़ा शायद अपनी करनी के लिए पछता रहा हो!

जयश्री बिरमी
अहमदाबाद
( संकलित)


Related Posts

हमारी भाषाई विविधता हमारी शक्ति है| Our linguistic diversity is our strength

November 21, 2022

हमारी भाषाई विविधता हमारी शक्ति है हर भारतीय भाषा का गौरवशाली इतिहास, समृद्धि, साहित्य, भाषाई विविधता हमारी शक्ति है भारतीय

अन्य देशों के साथ संबंधों के निर्माण में भारतीय सिनेमा| Indian cinema in building relations with other countries

November 21, 2022

अन्य देशों के साथ संबंधों के निर्माण में भारतीय सिनेमा खुशी की बात है कि हमारा क्षेत्रीय सिनेमा बड़ी तेजी

उत्तर भारत में सर्दियों में बिगड़ती हवा की गुणवत्ता| Air quality worsens in winter in North India

November 19, 2022

उत्तर भारत में सर्दियों में बिगड़ती हवा की गुणवत्ता: नीति निर्माताओं को महामारी विज्ञान, पर्यावरण, ऊर्जा, परिवहन, सार्वजनिक नीति और

जी-20 – दुनिया पर राज़ – भारत को ताज़

November 19, 2022

जी-20 – दुनिया पर राज़ – भारत को ताज़ भारत के लिए दुनिया को नेतृत्व प्रदान करने का ऐतिहासिक अवसर

भारत के लिए G-20: ग्लोबल साउथ का नेतृत्व संभालने का अवसर| G-20 for India: An Opportunity for Leaders of the Global South

November 19, 2022

भारत के लिए G-20: ग्लोबल साउथ का नेतृत्व संभालने का अवसर भारत के लिए G-20 की अध्यक्षता ग्लोबल साउथ का

भारतीय सशस्त्र बलों के बड़े पैमाने पर आधुनिकीकरण की आवश्यकता/The need for massive modernization of the Indian Armed Forces

November 17, 2022

भारतीय सशस्त्र बलों के बड़े पैमाने पर आधुनिकीकरण की आवश्यकता भारत के पास रक्षा उपकरणों के विनिर्माण के लिये एक

PreviousNext

Leave a Comment