Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Deshbhakti geet by indu kumari

 देश भक्ति गीत         मां की चरणों में अब जाग उठे हैं हम कुछ करके दिखा देंगे ऐ …


 देश भक्ति गीत
         मां की चरणों में

Deshbhakti geet by indu kumari

अब जाग उठे हैं हम

कुछ करके दिखा देंगे

ऐ मां तेरी चरणों    में

आकाश झुका    देंगे

आँसू न बहा   माता

मोती न लुटा  माता

हम बच्चे है फिर भी

मुझसे सहा नहीं जाता

यदि छीन के लाना हो

तो छीन के ला   देंगे

दुश्मन के आगे माता

तुझे झुकने ना  देंगे

यदि शीश कटाना हो

तो शीश कटा   देंगे

तेरी आँचल पे माता

दाग लगने नहीं देंगे

तेरी प्यारी आँखों में

आँसू आने न देंगे

ऐ माँ तेरे चरणों में 

आकाश झुका देंगे

        स्व रचित

     डॉ. इन्दु कुमारी

             हिन्दी विभाग मधेपुरा बिहार


Related Posts

Aye dil aao tumhe marham lga du

July 16, 2020

दोस्तों आज हम आपके लिए लाए है एक खूबसूरत रचना Aye dil aao tumhe marham lga du. तो पढिए और आनंद

Previous

Leave a Comment