Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Desh hamara bharat by Indu kumari

 देश हमारा भारत भारत भूमि हमें तुमसे प्यार है  जननी हमारी हम सेवा में तैयार है शीश-मुकुट अडिग हिमालय  चरणों …


 देश हमारा भारत

Desh hamara bharat by Indu kumari

भारत भूमि हमें तुमसे प्यार है 

जननी हमारी हम सेवा में तैयार है

शीश-मुकुट अडिग हिमालय 

चरणों को धोता सागर   है

पावन गंगा बहती यहां पर

नदिया संगम की धारा   है

गंगा सागर की दृश्य मनोरम

प्रकृति का सुन्दर उपहार है 

भारत भूमि हमें तुमसे प्यार है 

कृषि उत्पादन देश हमारा 

ऋषि प्रधान  देश है    ये 

सभी धर्मो के फूल खिले हैं

भारत भूमि उनके आधार है

एकता रूपी धागा मेंबंधकर

आपस में नहीं तकरार  है

भारत भूमि हमें तुमसे प्यार है 

रिति-रिवाजों के सुन्दर रेले है

पर्व त्योहारों के लगते मेले है

वक्त आने पर भारत भूमि के 

जवानों करते जान निसार है 

      स्व रचित अप्रकाशित रचना 

डॉ.इन्दु कुमारी मधेपुरा बिहार


Related Posts

Aye dil aao tumhe marham lga du

July 16, 2020

दोस्तों आज हम आपके लिए लाए है एक खूबसूरत रचना Aye dil aao tumhe marham lga du. तो पढिए और आनंद

Previous

Leave a Comment