Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

lekh

Dard a twacha by Jayshree birmi

 दर्द–ए–त्वचा जैसे सभी के कद अलग अलग होते हैं,कोई लंबा तो कोई छोटा,कोई पतला तो कोई मोटा वैसे भी त्वचा …


 दर्द–ए–त्वचा

Dard a twacha by Jayshree birmi

जैसे सभी के कद अलग अलग होते हैं,कोई लंबा तो कोई छोटा,कोई पतला तो कोई मोटा वैसे भी त्वचा में भी फर्क होता हैं।किसी की त्वचा गोरी या श्याम ही भी खुश्क त्वचा,स्निग्ध या नामी युक्त होती हैं,कई बार मिश्र त्वचा भी देखने को मिलती हैं।हाथों और पैरों में इतना फर्क नहीं पड़ता जैसी भी त्वचा हो किंतु मुंह की त्वचा का जो प्रकार हो उसी हिसाब से उसका रख रखाव जरूरी बनता हैं।कई बार धूप या ठंड की वजह से त्वचा पर विपरीत असर होता हैं।घुप की वजह से त्वचा जलने की वजह से थोड़ी श्याम पड़ जाती हैं।

वैसे ही ठंड में त्वचा का खुश्क होना आम बात हैं अगर स्निग्घ हैं त्वचा तो खुश्की कम होगी और खुश्क त्वचा ठंड में और ज्यादा ही खुश्क हो जाती हैं।

 वैसे ही पोषण की कमी से भी त्वचा में बदलाव आता हैं, जैसे विटामिंस ,मिनरल्स आदि की वजह से त्वचा की चमक कम हो जाती हैं, डल सी दिखती हैं त्वचा,उसकी चमक कम हो जाती हैं।

 त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए आहार में फल,सब्जी,साबूत दालें, दूध– दहीं आदि का समावेश जरूरी हैं।

इसके अलावा सौंदर्य चिकित्सा(ब्यूटी पार्लर)की मदद से अपनी त्वचा को ठीक कर सकते हैं।वैसे तो घरेलू इलाज बहुत हैं, जो रसायण मुक्त होने की वजह से हानिकारक नहीं होते।

आज कल हरेक समस्या के अनुरूप क्रीम और दूसरे प्रकार के सौंदर्य प्रसाधन उपलब्ध हैं जिससे ऐसे समस्याओं का हल हो सकता हैं।जैसे शाइन एंड ग्लो फेशियल, का जिससे चेहरे की चमक वापस आ सकती हैं। वैसे भी नहाने से पहले दूध का प्रयोग बिना हानि के त्वचा को कोमल बना चमक देता हैं।टमाटर का रस भी स्निग्धता को दूर कर त्वचा को अच्छी चमक देता हैं।

चेहरे पर जो छोटे छोटे बालों का ग्रोथ हैं उनको हटाना या छुपाना अति आवश्यक होता हैं मेकअप से पहले, वरना मेकअप भद्दा लगेगा।किसी की नकल करने से ज्यादा अपने चेहरे,त्वचा के रंग और नाक नक्श के हिसाब से थोड़ा मेकअप आपको ज्यादा ग्रेसफुल लुक देगा।

 वैसे पार्टियों में जाते समय थोड़ा मेकअप करना प्रासंगिक हैं किंतु उससे त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता हैं।

 जयश्री बिरमी

अहमदाबाद


Related Posts

(राष्ट्रीय बालिका दिवस – 25 सितंबर)

September 24, 2022

(राष्ट्रीय बालिका दिवस – 25 सितंबर)लड़कियों को लड़कों से कमतर आंकना समाज की भूल है। हमेशा देश में 10वीं और

अलविदा सत्य प्रकाश उर्फ राजू श्रीवास्तव

September 23, 2022

अलविदा कॉमेडी के नूर मनोरंजन भरपूर – हंसी चिकित्सा के धनी को सैल्यूट हंसी हमारे मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य

अवैध लोन ऐप की भरमार, बना रही धोखे से कर्जदार

September 22, 2022

अवैध लोन ऐप की भरमार, बना रही धोखे से कर्जदार अनधिकृत डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म और मोबाइल एप्लिकेशन की बढ़ती संख्या

मी – टाइम (Me-time) by kishan bhavnani

September 21, 2022

मी – टाइम मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक ऊर्जा और तनाव मुक्त जीवन के लिए खुद के साथ समय बिताना बेहद फायदेमंद

बच्चों को भेड़ चाल का हिस्सा मत बनाइए

September 21, 2022

“बच्चों को भेड़ चाल का हिस्सा मत बनाइए” आज के दौर में अभिभावकों के अंदर अपने टहनी से नाजुक बच्चों

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस 21 सितंबर 2022 पर विशेष

September 21, 2022

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस 21 सितंबर 2022 पर विशेष पृथ्वी शान्तिराप: शान्तिरोषधय: शान्ति:।  सर्वँ शान्ति:, शान्तिरेव शान्ति:, सा मा शान्तिरेधि॥ आओ

Leave a Comment