Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Corona /vigyan by R.S. meena

कोरोना/विज्ञान जो कुछ भी हो,इक दिन कोरोना चला जायेगा । हम सबको इंसानियत का सबक सिखा जायेगा ।। ना आये …


कोरोना/विज्ञान

Corona /vigyan by R.S. meena

जो कुछ भी हो,इक दिन कोरोना चला जायेगा ।

हम सबको इंसानियत का सबक सिखा जायेगा ।।

ना आये मंदिर मस्जिद, ना भगवान बचाने आयेगा ।

अस्पताल खुला रहेगा,और विज्ञान बचाने आयेगा ।।

अब वो नासमझ होगा ,जो समझ नहीं पायेगा ।

आखिर मत्था ठेकने को ,वो मंदिर में ही जायेगा ।।

खुद का दीप जला न सका,वो तुम्हे क्या बचायेगा ।

इंसान ही तेरे काम आयेगा, डॉक्टर तुम्हे बचायेगा ।।

अबतक जितनी भी हुई,मंदिर मस्जिद की कमाई ।

अब वो पूरी कमाई, कोरोना के काम आ जाये ।।

ईश्वर अल्लाह तेरा नाम भी,अब ऊँचा हो जाये ।

गर मंदिर मस्जिद ,आइसोलेशन के काम आ जाये ।।

अब मूर्ख वही होगा, जो दिमाग नहीं चलायेगा ।

जो अपनी तारीफ़ कर, औरों को बहलायेगा ।।

कभी थाली बजाये,तो कभी दीपक जलायेगा ।

ये कड़वा सच है ,की वो अंधभक्त कहलायेगा ।।

नज़र में मेरी वो ज़ाहिल हैं ,जो विवाद करता हैं ।

अक्सर जो मंदिर मस्जिद की ,बात करता हैं ।।

इंसान वही जो,अमन शांति की इबादत करता हैं ।

“स्वरूप” शिक्षा और अस्पतालों की,बात करता है ।।

  ==== R.S.meena Indian ✍️====


Related Posts

गुंजा के दाने

October 1, 2022

गुंजा के दाने रमणीय , मनमोहक , चमकदारगुंजा के दाने मन को हर जाते हैसुर्ख चटकीले लाल रंग लिये येकाले

गांधीजी के सिद्धांत व विचार

October 1, 2022

2 अक्टूबर 2022 महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष में उनके सिद्धांतों और विचारों पर मौलिक रचना कविता –गांधीजी के सिद्धांत

Phir Wahi Qissa Sunana To Chahiye

October 1, 2022

 Phir Wahi Qissa Sunana To Chahiye फिर वही क़िस्सा सुनाना तो चाहिए फिर वही सपना सजाना तो चाहिए यूँ मशक़्क़त

मुझे कहां पता था

October 1, 2022

मुझे कहां पता था आरज़ू थी तेरे संग जिंदगी बिताऊंगीआरज़ू थी तेरा साथ अंत तक मैं निभाऊंगी।। मेरी आरज़ूओं को

Gawaai Zindagi Jakar Bachhaani Chahiye Thi

October 1, 2022

Gawaai Zindagi Jakar Bachhaani Chahiye Thi गँवाई ज़िंदगी जाकर बचानी चाहिए थीबुढ़ापे के लिए मुझको जवानी चाहिए थी समंदर भी

हदें

September 28, 2022

हदें शान हैं उसी में इंसान अपनी हद में रहेंजब छोड़ हद न समंदर न ही नदी बहेँइंसान ही हद

PreviousNext

Leave a Comment