Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

lekh

chaliye zindagi ko khubsurat bnate hai

चलिए सफ़र को खूबसूरत बनाते है दोस्तों आज हम आपके लिए लाए है एक खूबसूरत लेख | ये लेख chaliye …


चलिए सफ़र को खूबसूरत बनाते है

दोस्तों आज हम आपके लिए लाए है एक खूबसूरत लेख | ये लेख chaliye zindagi ko khubsurat bnate hai ज़िंदगी के ऊपर आधारित है |तो इस खूबसूरत लेख को पढिए और आनंद लीजिए |

ज़िन्दगी का सफ़र

कहाँ भाग रहें है थोड़ा थम जाइए, कैसी जल्दी है ,कहाँ जाना है ?
ज़िन्दगी तो सफ़र है जिसका एक पड़ाव जन्म और दूसरा पड़ाव मृत्यु है , तो चलिए सफ़र को खूबसूरत बनाते है |
आपको आप से रुबुरु कराते है , अपने आस पास की प्रकृति की सुन्दरता को निहारिये, उनसे बातें करिए , ये प्रकृति हमसे बात करती है परन्तु आज हम लोगों ने इनसे दूरियाँ बना ली है और मुर्दाशांति से भर गये है | जब भी वक़्त मिले तो प्रकृति के साथ समय गुजारिये, काफी अच्छा महसूस होगा, दिल को सुकून मिलेगा |

तो चलिए आज ज़िन्दगी से बातें करते है –

Chaliye zindagi ko khubsurat bnate hai

नदियों मे उठ रही जल धारा की हिलोरो को महसूस करिए , कितनी उत्साह से भरी होती है ये जलधाराएं , ये भी तो एक किनारे से दूसरे किनारे तक का सफर कर रही है लेकिन ये कभी मुर्दाशांति से नहीं भरती,ये इतनी खुशनुमा होती है कि सूर्य और चन्द्रमा की किरणें भी इनके साथ खेलने लगती है

ये हमेशा से हमे सिखाती आ रही है ज़िन्दगी जीने के तरीके, लेकिन हम आज कल अपने आस पास की प्रकृति से दूर होते जा रहे है और इसका परिणाम हमे अवसाद, बोझिलता, अकेलापन और निराशा के रूप मे मिल रहा है

अगर ऐसा कभी महसूस हो, तो समझ जाइए आपको एक ठहराव की जरूरत है. अब आपको खुद की जरूरत है | आपको प्रकृति से मिलने की जरूरत है, कभी पेड़ों को गले लगाकर देखे वो मौन खड़े वृक्ष आपको एक खुशी का अनुभव दे देंगे , वे महसूस करा देंगे कि वो आपके अपने है आप अकेले नहीं है |
निकल जाइए एक हरियाली से भरी roadtrip पर, महसूस करिए ठंडी हवाओं को जो आपके मन से मुर्दाशांति को खत्म करके उत्साह से भर देंगी |कितना कुछ बाकी है दुनिया में अभी देखने को ,करने को,परखने को पर हम निराशाओं से घिर कर अवसाद में डूब जाते हैं |

ज़िन्दगी को बोझिल और उबाऊ ना बनाएं इसे एक खूबसूरत सफर बनाये |ये दुनिया सम्भावनाओं से भरी पड़ी है जरुरत है तो बस सकारात्मक नजरिये की |

Read more post-


Related Posts

अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने समावेशी व्यापार का महत्वपूर्ण योगदान

November 10, 2023

अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने समावेशी व्यापार का महत्वपूर्ण योगदान भारत को दुनियां की तीसरी अर्थव्यवस्था त्वरित बनाने समावेशी व्यापार को

रंगत खोते हमारे सामाजिक त्यौहार।

November 10, 2023

रंगत खोते हमारे सामाजिक त्यौहार। बाजारीकरण ने सारी व्यवस्थाएं बदल कर रख दी है। हमारे उत्सव-त्योहार भी इससे अछूते नहीं

पीढ़ी के अंतर को पाटना: अतीत, वर्तमान और भविष्य को एकजुट करना

November 8, 2023

पीढ़ी के अंतर को पाटना: अतीत, वर्तमान और भविष्य को एकजुट करना पीढ़ी का अंतर एक कालातीत और सार्वभौमिक घटना

करवाचौथ: वैज्ञानिक विश्लेषण

October 31, 2023

करवाचौथ: वैज्ञानिक विश्लेषण कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ कहते हैं। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने

करवा चौथ में चाँद को छलनी से क्यों देखते हैं?

October 31, 2023

करवा चौथ में चाँद को छलनी से क्यों देखते हैं? हिन्दू धर्म में अनेक त्यौहार हैं, जिन्हें भक्त, पूरे श्रद्धाभाव

परिवार एक वाहन अनेक से बढ़ते प्रदूषण को रेखांकित करना जरूरी

October 31, 2023

परिवार एक वाहन अनेक से बढ़ते प्रदूषण को रेखांकित करना जरूरी प्रदूषण की समस्या से निपटने सार्वजनिक परिवहन सेवा को

PreviousNext

Leave a Comment