Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

lekh

chaliye zindagi ko khubsurat bnate hai

चलिए सफ़र को खूबसूरत बनाते है दोस्तों आज हम आपके लिए लाए है एक खूबसूरत लेख | ये लेख chaliye …


चलिए सफ़र को खूबसूरत बनाते है

दोस्तों आज हम आपके लिए लाए है एक खूबसूरत लेख | ये लेख chaliye zindagi ko khubsurat bnate hai ज़िंदगी के ऊपर आधारित है |तो इस खूबसूरत लेख को पढिए और आनंद लीजिए |

ज़िन्दगी का सफ़र

कहाँ भाग रहें है थोड़ा थम जाइए, कैसी जल्दी है ,कहाँ जाना है ?
ज़िन्दगी तो सफ़र है जिसका एक पड़ाव जन्म और दूसरा पड़ाव मृत्यु है , तो चलिए सफ़र को खूबसूरत बनाते है |
आपको आप से रुबुरु कराते है , अपने आस पास की प्रकृति की सुन्दरता को निहारिये, उनसे बातें करिए , ये प्रकृति हमसे बात करती है परन्तु आज हम लोगों ने इनसे दूरियाँ बना ली है और मुर्दाशांति से भर गये है | जब भी वक़्त मिले तो प्रकृति के साथ समय गुजारिये, काफी अच्छा महसूस होगा, दिल को सुकून मिलेगा |

तो चलिए आज ज़िन्दगी से बातें करते है –

Chaliye zindagi ko khubsurat bnate hai

नदियों मे उठ रही जल धारा की हिलोरो को महसूस करिए , कितनी उत्साह से भरी होती है ये जलधाराएं , ये भी तो एक किनारे से दूसरे किनारे तक का सफर कर रही है लेकिन ये कभी मुर्दाशांति से नहीं भरती,ये इतनी खुशनुमा होती है कि सूर्य और चन्द्रमा की किरणें भी इनके साथ खेलने लगती है

ये हमेशा से हमे सिखाती आ रही है ज़िन्दगी जीने के तरीके, लेकिन हम आज कल अपने आस पास की प्रकृति से दूर होते जा रहे है और इसका परिणाम हमे अवसाद, बोझिलता, अकेलापन और निराशा के रूप मे मिल रहा है

अगर ऐसा कभी महसूस हो, तो समझ जाइए आपको एक ठहराव की जरूरत है. अब आपको खुद की जरूरत है | आपको प्रकृति से मिलने की जरूरत है, कभी पेड़ों को गले लगाकर देखे वो मौन खड़े वृक्ष आपको एक खुशी का अनुभव दे देंगे , वे महसूस करा देंगे कि वो आपके अपने है आप अकेले नहीं है |
निकल जाइए एक हरियाली से भरी roadtrip पर, महसूस करिए ठंडी हवाओं को जो आपके मन से मुर्दाशांति को खत्म करके उत्साह से भर देंगी |कितना कुछ बाकी है दुनिया में अभी देखने को ,करने को,परखने को पर हम निराशाओं से घिर कर अवसाद में डूब जाते हैं |

ज़िन्दगी को बोझिल और उबाऊ ना बनाएं इसे एक खूबसूरत सफर बनाये |ये दुनिया सम्भावनाओं से भरी पड़ी है जरुरत है तो बस सकारात्मक नजरिये की |

Read more post-


Related Posts

आज खुशी मिलेगी परंतु कल- अपनी काबिलियत पहचानें

July 8, 2023

आज खुशी मिलेगी परंतु कल- अपनी काबिलियत पहचानें निरंतर बढ़ती हुई आपाधापी में लोग इस कदर एक दूसरे से आगे

डिजिटल इंडिया का इंटरनेट उत्सव

July 8, 2023

इंटरनेट की शक्ति का ज़श्न – डिजिटल इंडिया का इंटरनेट उत्सव इंटरनेट कनेक्टिविटी ज्ञान को साझा करने के एक अनिवार्य

ट्विटर बनाम थ्रेड्स | twitter vs threads

July 7, 2023

कॉम्पिटिशन का कायदा – यूज़र्स का फ़ायदा कांटे की टक्कर – यूज़र्स का फ़ायदा – ट्विटर बनाम थ्रेड्स ट्विटर बनाम

तुम्हारे जज़्बे, सहयोग बिना हम कुछ भी नहीं- बाल सुधार गृह

July 6, 2023

तुम्हारे जज़्बे, सहयोग बिना हम कुछ भी नहीं- बाल सुधार गृह हां सच! कुछ मजबूरी रही होगी या हो सकता

1947-2047 अमृतकाल अब कर्तव्यकाल हुआ

July 6, 2023

1947-2047 अमृतकाल अब कर्तव्यकाल हुआ कर्तव्यों को पहली प्राथमिकता देने जनभागीदारी का होना तात्कालिक ज़रूरी हम भारतीयों को कर्तव्यकाल में

राजनीति में प्रवेश के लिए भी हो कॉमन पोलिटिकल टेस्ट और इंडियन पोलिटिकल सर्विस जैसी परीक्षा

July 6, 2023

आवश्यकता आज की …. राजनीति में प्रवेश के लिए भी हो कॉमन पोलिटिकल टेस्ट और इंडियन पोलिटिकल सर्विस जैसी परीक्षा

PreviousNext

Leave a Comment